Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दिल्ली: जहांगीरपुरी में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई पर बोले हरदीप सिंह पुरी- नही है अल्पसंख्यक निशाना

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी  ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में नगर निगम की कार्रवाई किसी अल्पसंख्यक समुदाय के प्रति नहीं है, आवासीय और शहरी कार्य मंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सिखों और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के लिए काफी काम किया है। जहांगीरपुरी में साम्प्रदायिक हिंसा के बाद भारतीय जनता पार्टी शासित उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने इलाको में अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया. हालांकि इस अभियान पर उच्चतम न्यायालय ने रोक लगा दी।

वहीं अन्य आरोपों पर पुरी ने कहा यही कारण है कि लोग हमारे लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर जोर देने का फायदा उठाते हैं, केंद्रीय मंत्री ने अल्पसंख्यकों को निशाना बनाये जाने के आरोपों को खारिज करते हुए इसे बकवास बताया, पुरी ने कहा कि जहांगीरपुरी में कार्रवाई उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने की और इससे उनके मंत्रालय का कोई लेनादेना नहीं है। पुरी ने अवैध ढांचों को नियमित करने की उनकी योजना की याद दिलाये जाने पर कहा कि अनधिकृत ढांचों और सड़कों पर अतिक्रमण के बीच भेद किये जाने की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अवैध निर्माणों के पीछे से लोग पथराव और गोली चला रहे हैं. हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि साल 2019 के चुनावों से पहले उनके मंत्रालय द्वारा शुरू की गई अनधिकृत संरचनाओं को नियमित करने की योजना से 40 लाख लोगों को भूमि मिलेगी।