Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद गिरफ्तार, जानिए कब और कहां?

इस्लामाबाद। मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद को पाकिस्तान की एंटी टेररिज्म डिपार्टमेंट (सीटीडी) ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। वैश्विक आतंकी हाफिज को लाहौर की लखपत जेल में रखा जाएगा।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हाफिड की गिरफ्तार टेरर फंडिंग के मामलों में हई है।  सीटीडी ने पाकिस्तान के एंटी टेररिज्म एक्ट-1997 के तहत दो दर्जन से अधिक केस में कार्रवाई की है। बता दें कि, हाफिज सईद पर टेरर फंडिंग, मनी लॉन्ड्रिंग करने का आरोप है। बीते तीन जुलाई को हाफिज सईद, अब्दुल रहमान मक्की समेत कई अन्य बड़े आतंकियों पर CTD ने ये एक्ट लगाया था और मामला दर्ज किया था।

सीटीडी ने पंजाब के पांच शहरों में जमात उद दावा के नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसमें अल-अंफाल ट्रस्ट, दवात-उल-इरशाद ट्रस्ट, मुआज़-बिन-जबल ट्रस्ट जैसे ऑर्गनाइजेशन के तहत फंड इकट्ठा करने का आरोप लगा मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब हो कि मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े इस मामले में लाहौर, गुजरांवाला, मुल्तान, फैसलाबाद और सरगोदा में मामले दर्ज किए थे। लश्कर प्रमुख हाफिज सईद और अब्दुल रहमान मक्की के अलावा मलिक जफर इकबाल, आमिर हमाज, मोहम्मद अजीज और अब्दुल गफ्फार पर भी केस दर्ज किया गया था।