Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जिला में 19 लाख 19 हजार से अधिक लोगों हुआ वैक्सीनेशन : उपायुक्त अजय सिंह तोमर

सिरसा, 11 मई।।(।(सतीश बंसल )
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19 वैक्सीनेशन की प्रक्रिया जारी है। जिला में विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटरों पर अब तक 19 लाख 19 हजार 805 से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। जिला प्रशासन की जिला वासियों से निरंतर अपील है कि सभी पात्र व्यक्ति अपना टीकाकरण अवश्य करवाएं और कोरोना से सुरक्षित रहें।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 12 हजार 289 बच्चों को पहली व 2511 को वेक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी हैं। 15 से 17 वर्ष की आयु के 45 हजार 63 बच्चों वैक्सीन की प्रथम डोज व 21 हजार 358 बच्चों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी हैं। इसी प्रकार 18 से 44 आयु वर्ग के 6 लाख 32 हजार 998 नागरिकों को प्रथम डोज, करीब चार लाख 63 हजार 77 को द्वितीय तथा 134 को बूस्टर डोज डोज लगाई जा चुकी है।

इसी प्रकार 45 से 59 साल के 2 लाख 20 हजार 779 नागरिकों को प्रथम डोज, एक लाख 87 हजार 395 नागरिकों को दूसरी व 181 को बूस्टर डोज तथा 60 से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को एक लाख 58 हजार 690 को प्रथम डोज व करीब एक लाख 38 हजार 98 नागरिकों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 9170 व्यक्तियों को लगी बूस्टर डोज, जिनमें 6943 बुजुर्ग, 1675 हेल्थ वर्कर व 237 फ्रंट लाइन वर्कर शामिल हैं।