Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मोदी सरकार कायर, देश पहचान रहा : प्रियंका गांधी

 

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में केन्द्र, समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर हमला किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कायर है और यह देश उसकी कायरता को पहचान रहा है। एनआरसी और सीएए के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने कहा कि जब जनता ने आवाज उठाई तो ये पीछे हटने लगे। यह कायर की पहचान है।

उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियां सरकार से डर रही हैं, वह कुछ नहीं कह रही हैं। कांग्रेस को संघर्ष की चुनौती स्वीकार है। दमनकारी विचारधारा से टक्कर है। संविधान पर हमला करने वालों का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें अकेले ही विधानसभा चुनाव में जाने के लिए तैयार रहना होगा। कांग्रेस का आज 135वां स्थापना दिवस है।

प्रियंका ने कहा कि आज देशभक्ति के नाम पर लोगों को डराया जा रहा है। सीएए नागरिकता संसोधन कानून और एनआरसी से डराया जा रहा है। लड़कियों में आज डर का माहौल है। आज देश संकट में हैं।

इससे पहले प्रियंका गांधी एनआरसी और नागरिकता कानून पर संघर्ष की अगली रणनीति तैयार करने के लिए शुक्रवार शाम सात बजे लखनऊ पहुंचीं थीं। एयरपोर्ट से सीधे गोखले मार्ग स्थित आवास पर पहुंची। यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के अलावा कुछ प्रमुख नेताओं से मिलीं।

कुपोषित बच्चे की मौत पर प्रियंका का सरकार पर निशाना

वाराणसी में अति कुपोषित बच्ची आराधना की मौत पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट करके कहा, भाजपा शासित यूपी में बच्चों को मिड डे मील में बेकार खाना दिया जाता है।

बच्चे ठंड में ठिठुर रहे हैं, पर स्वेटर नहीं मिले। कुपोषण के चलते बच्चों की जान जा रही है। भाजपा शासन में दिखासन में दिखावटी विकास की बातें खूब होती हैं लेकिन कुपोषण से बच्चों की जान जा रही है। कैसा शासन है ये?