Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मॉडल एरिन ने मां बनने के बाद किया बड़ा खुलासा, कहा-डिलीवरी के 10 मिनट पहले पता चला कि मै प्रेग्नेंट हूँ…

23 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई मॉडल एरिन लेंगमैड ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। मॉडल एरिन ने अपने सोशल अकाउंट पर एक पोस्ट किया है।

जिसमें उन्होंने लिखा कि उन्हें अपनी डिलीवरी के मात्र 10 मिनट पहले पता चला कि वो गर्भवती हैं। आपको बता दैं कि एरिन ने हाल ही में एक खूबसूरत बेबी को बाथरूम में जन्म दिया है।

एरिन ने मीडिया को बताया कि डिलीवरी के 10 मिनट पहले उन्हें एहसास हुआ है कि वो प्रेग्नेंट हैं। वो बीते काफी समय से गर्भ निरोधक गोलीयां खा रहीं थी और इस वजह से उन्हें इस बात का शक भी नहीं हुआ कि वो प्रेग्नेंट हैं।

बेहद अचानक हुआ बेबी

एरिना के अनुसार, उन्हें न तो बेबी बंप था और न मॉर्निंग सिकनेस थी। एरिन ने कहा, उनके सभी कपड़े फिट थे। एरिन लैंगमिड ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए कहा कि वो उनके जीवन का सबसे कठिन सप्ताह है। जो भी हुआ बेहद अचानक हुआ।

एरिना ने जो फोटो शेयर की है उसमें एरिन उनके ब्वॉयफ्रेंड और उनका उनकी गोद में दिख रहा है। ऑस्ट्रेलियाई समाचार आउटलेट्स के अनुसार, लैंगमेड के बच्चे का वजन जन्म के समय आठ पाउंड था।

View this post on Instagram

?

A post shared by Erin Langmaid (@erinlangmaid) on

रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर्स का कहना है कि इस स्थिति को विज्ञान की भाषा में गुप्त गर्भावस्था कहते हैं। ऐसे मामले 2,500 से किसी एक महिला में देखने को मिलता है। इस स्थिति में महिला को उसकी प्रेग्नेंसी के बारे में पता नहीं चलता और ना ही कोई शारीरिक बदलाव महसूस होता है।