Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नाबालिग लड़की को शराब पिलाकर किया दुष्कर्म

 

पलवल (हरियाण)। पलवल के एक गांव में 17 वर्षीय लड़की को शराब पिलाकर नशे की हालात में उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी एएसआई अमलेश ने रविवार को बताया कि एक नाबालिग लड़की ने शिकायत दर्ज कराई है कि 18 सितम्बर की सुबह 11 बजे वह घर से नोहरे पर जा रही थी। उसी दौरान मंजीत नामक युवक उसको बहाने से चौपाल में ले गया। जहां पर मंजीत ने पहले उसको शराब पिलाई और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी, मंजीत पीड़िता को नशे की हालात में उसके घर छोड़ गया। पीड़ित दोपहर के समय जब होश में आई तो पड़ोसियों ने बताया कि उसे मंजीत छोडक़र गया है। किशोरी ने परिजनों की मदद से मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित किशोरी की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।