Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर चला मेगा पौधारोपण अभियान पौधारोपण वर्तमान समय की बड़ी जरूरत: सतेंद्र सिंह

सिरसा। (सतीश बंसल ) डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में जिलेभर में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया गया। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी एडवोकेट कपिल सोनी ने बताया कि राजकीय कन्या प्राथमिक स्कूल, गांव धोतड़ व गांव केलनियां के स्कूल में पौधारोपण अभियान के तहत विभिन्न किस्मों के पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सतेन्द्र सिंह, पूर्व प्रत्याशी, आदमपुर विधानसभा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, हरियाणा व सिरसा जिला प्रभारी तथा धर्मवीर जाखड़ सह प्रभारी उपस्थित हुए। इस मौके पर सतेंद्र सिंह ने कहा कि पौधारोपण वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है। कोरोना काल के दौरान देखा गया कि किस प्रकार लोगों को ऑक्सीजन के अभाव में अपनी जान से हाथ धोना पड़़ा था। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की बढ़ती समस्या को देखते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करें।

उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे साल में प्रत्ये व्यक्ति एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी बड़ा होने तक देखभाल भी करे, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी स्वच्छ वातावरण में सांस ले सके। इस मौके पर अमर सिंह घोटिया, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा सिरसा, ठाकुर भगवत सिंह, सतगुरु सिंह धालीवाल जिला महामंत्री किसान मोर्चा सिरसा, विनोद सहारण सरपंच, जिला उपाध्यक्षए किसान मोर्चा, प्रदीप महला मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा सिरसा, विनोद केलनिया सह कोषाध्यक्ष, सरदार गुरजंट सिंह प्रिंसिपल राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल केलनियां, प्रताप सोलंकी सरपंच जिला महामंत्री एससी मोर्चा सिरसा सहित अन्य उपस्थित थे।