Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लंदन से न्यूजीलैंड तक अकेले साइकिल यात्रा पर निकले किटक्रेन, अखिलेश से की मुलाकात

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में लंदन से न्यूजीलैंड तक अकेले साइकिल यात्रा पर निकले ब्रिटिश नौजवान किटक्रेन से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत में किटक्रेन ने बताया कि वे लंदन से न्यूजीलैंड तक अकेले साइकिल यात्रा पर निकले है और 23 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। क्योंकि उन्होंने साइकिल यात्रा को लोकप्रिय बनाया है। किटक्रेन ने बताया कि वे पार्किंसंस बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने निकले हैं और इस बीमारी के बारे में शोध के लिए धन संग्रह भी कर रहे हैं। किटक्रेन ने यूनिवर्सिटी आॅफ ससेक्स से मनोविज्ञान में स्नातक डिग्री ली है। कहा कि साइकिल यात्रा पर कोई टैक्स नहीं लगता है। इससे प्रदूषण भी नहीं फैलता है।

अखिलेश यादव ने किटक्रेन को उनके साहसिक अभियान के लिए बधाई देते हुए कहा कि साइकिल से निकले इस नौजवान का एक उदाहरण है जिसे हमारे नौजवानों को भी अपनाना चाहिए। हमारे देश को नौजवान ऐसे सपने नहीं देखते हैं। समाज में पार्किंसंस ही नहीं और भी गम्भीर बीमारियों के बारे में जागरूकता जगाने की आवश्यकता है। साइकिल यात्री हमेशा स्वस्थ रहते हैं।