Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मायावती ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, कहा-दिल्ली हिंसा 1984 के सिख दंगों की तरह

 

 

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने दिल्ली हिंसा पर राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। मायावती ने शुक्रवार को पत्र के माध्यम से लिखा है कि दिल्ली जो देश की राजधानी 1984 के सिख दंगों की तरह ही दहल उठी है। इसमें जान माल की जबरदस्त हानि हुई है। इसके लिए केन्द्र सरकार और भाजपा की विशेष जिम्मेदारी बनती है। वे खुद ऐसा कोई काम न करें, जिससे देश की प्रतिष्ठा पर आंच आये और न ही अपने पार्टी के लोगों के कोई उग्र बयान को सहन करे।

उन्होंने पत्र में कहा कि कानूनी और संवैधानिक जिम्मेदारी निभाने में सरकार विफल हुई है। जिसके कारण दिल्ली में तीन दर्जन जानें चली गई हैं। दो सौ लोग घायल हुए हैं। कारोबार भी ध्वस्त हुआ है, जिसमें ज्यादातर निम्न वर्गीय लोग हैं। दिल्ली दंगे में पुलिस व प्रशासन की कोताही जगजाहिर है। इस घटना की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। हमेशा की तरह जांच केवल खानापूर्ति ना लगे। मेरे राष्ट्रपति महोदय को पत्र लिखने का मकसद यह भी है कि आप के आदेश से दिल्ली हिंसा में जिन लोगों का भी नुकसान हुआ है, उनकी केन्द्र सरकार सहायता करे।