Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मायावती ने की मॉब लिंचिंग के खिलाफ सख्त कानून की वकालत, कहा बेगुनाह महिलाएं हो रहीं शिकार

Mayawati advocates strict law against mob lynching

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने मॉब लिचिंग के नाम पर महिलाओं की प्रताड़ना के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की है। बसपा प्रमुख ने कहा कि मॉब लिंचिंग भयावह रूप ले रहा है। इससे निर्दोष महिलाएं शिकार बन रही हैं।

मायावती ने बुधवार सुबह किए गए ट्वीट में लिखा, ‘उत्तर प्रदेश में मॉब लिंचिंग अब नए भयावह रूप में महिलाओं को शिकार बना रहा है। इस संबंध में बच्चा चोरी के आरोप में बेगुनाह महिलाओं को प्रताड़ित करने तथा हत्या करने से लोगों में दहशत का माहौल है।’ उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि ऐसे गलत तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें तो बेहतर होगा।

स्थित गांव बारेके में लोगों ने पक्के मकानों की चाह में अपने कच्चे मकान ढहा दिए लेकिन बाद में बजट जारी न होने के कारण उन्हें अब झोंपड़ी बनाकर गुजारा करना पड़ रहा है। पंचायत एवं विकास विकास विभाग के पास बजट न आने के कारण अब उन लोगों के मकान बन नहीं पा रहे हैं। सिर पर छत न होने के कारण लोगों को डर के साये में जीवन यापन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। गांव में ऐसे करीब 60 परिवार हैं जिन्होंने पीएमएवाई (प्रधान मंत्री आवास योजना) के तहत अपने पक्के मकान के सपने संजोए थे और पहले से बने अपने कच्चे मकान गिरा दिए ताकि पक्के मकानों का काम शुरू हो सके।