Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विवाहिता की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या

 

 

बांदा। पति को शराब पिलाने के बाद उसी के दोस्तों व रिश्तेदारों ने मिलकर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया और बाद में हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया। घटना नरैनी थाना क्षेत्र के ग्राम लाली का पुरवा बढ़ेहा स्वेड़ा में बीती रात हुई।

इसी गांव में रहने वाली महिला के पति को गांव के ही चुनवाद बच्ची और छक्की ने बीती रात जमकर शराब पिलाई और जब वह बेसुध हो गया, तब उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद महिला की हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया गया।

मृतका के भाई ग्राम कछार निवासी चुन्नीलाल ने बताया कि इस गांव में कच्ची शराब बनाने का धंधा होता है। बीती रात भी शराब पीने के बाद बहन के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। घटना के समय बहनोई नशे में था। गुरुवार को तड़के जब महिला बिस्तर में नहीं मिली तो उसके बच्चों ने रोना शुरू किया। तब पड़ोसियों ने घर पहुंच कर देखा तो बच्चों ने बताया कि मां घर पर नहीं है। पड़ोसियों उसे खोजना शुरू किया तो उसका शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस घटना के बारे में नरैनी पुलिस ने कुछ भी कहने से इनकार किया। घटना के बाद महिला का पति भी घर से लापता है।