Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ममता कांटीवाल बनी महिला विंग प्रदेशाध्यक्ष

सिरसा।((सतीश बंसल ) राष्ट्रीय सर्व मेघवंश महासभा (इंडिया) के महासचिव रामपाल द्वारा गांव अलीकां निवासी ममता कांटीवाल पुत्री रणजीत सिंह को समाज के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखते हुए महिला विभाग हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। अपनी नियुक्ति पर ममता कांटीवाल ने महासभा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और उन्हें आश्वस्त किया कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगी और समाज की उन्नति के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगी।

राष्ट्रीय महासचिव रामपाल ने बताया कि ममता कांटीवाल मेघवंश समाज की कर्मठ, जुझारू, लग्नशील एवं संघर्षशील कार्यकर्ता हंै। समाज के प्रति उनकी सेवा भावना व प्रयास सराहनीय है, जिसे देखते हुए उन्हें महासभा में नई जिम्मेदारी दी गई है।