Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अपने जमाने के खतरनाक दस्यु मलखान सिंह ने अक्षय कुमार को दी चेतावनी, जानिए क्या है मामला

ग्वालियर। देश के शहूर दस्यु मलखान सिंह के निशाने पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आ गए हैं। पीरियड फिल्मों के इस दौर में अभिनेता अक्षय कुमार मलखान सिंह के निशाने पर आ गए हैं। वह अपनी आने वाली फिल्म पृथ्वीराज चौहान को लेकर सुर्खियों में हैं। यशराज फिल्म के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म में तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश करने को लेकर मलखान सिंह ने अक्षय कुमार को चेताया है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि इस फिल्म में भ्रामक तथ्य जोड़े गए तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसा होने पर गंभीर परिणाम होंगे। गौरतलब हो कि इससे पहले इस फिल्म को लेकर करणी सेना ने भी धमकी दी थी। वहीं अब दस्यु मलखान सिंह भी इस फिल्म को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार को अपने निशाने पर लिया है।

मलखान सिंह का इस फिल्म को लेकर कहना है कि फिल्मकार पैसा कमाने के चक्कर में तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश करतेहैं। ऐसे में इतिहास के साथ खिलवाड़ होता है। उन्होंने कहा है कि इतिहास में पृथ्वीराज चौहान को लेकर गहरी आस्था है। उनके लेकर अगर फिल्म में भ्रामक तथ्य जोड़े गए तो यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा हुआ तो वो सड़क से लेकर कानून के रास्ते फिल्म का विरोध और संघर्ष करेंगे।