Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लखनऊ: नाले में मिला पांच की बच्ची का शव, परिजन किया रोड जाम

लखनऊ। पुलिस वीक को बीते अभी ज्यादा दिन नहीं हुए है। पूरे सप्ताह में उत्कृष्ट काम करने वाले पुलिस वालों को सम्मानित किया गया था। दुरुस्त क़ानून नीति और सुरक्षा व्यवस्था पर कई सारी चर्चाएं भी हुईं थी। वहीं शहर के अकबरनगर इलाके में 5 वर्षीय बच्ची की नाले में लाश मिलने से सारी व्यवस्थाओं की पोल खुल गयी।

मामूली से विवाद के कारण किशोर पवन ने पास ही रहने वाली 5 वर्षीय अर्शी को अगवा कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी पवन ने खुद अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उसने बच्ची की गला दबा कर हत्या करने के बाद शव को बोरे में भर कर फेंक दिया है।

पुलिस पर लापरवाही का इल्जाम लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे परिजनों का आरोप है कि पुलिस शुरू से ही इस मामले में ढील-ढाल दिखा रही थी। यहां तक कि पुलिस ने परिवार से खुद जंगल जाकर लाश ढूंढ कर लाने को भी कहा था।

बताते चलें कि बच्ची की लाश नाले में बहती हुई मिली। बोरी से बच्ची का नग्न शव बरामद हुआ है। बच्ची की ह्त्या से आहत परिजनों ने रोड जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए कई थानों की पुलिस उग्र भीड़ को संभालने में लगी। पसीने छुट गए। पथराव पर आमादा हो गयी भीड़ को शांत कराने के लिए पुलिस ने बल का भी प्रयोग किया जिसमें कई लोग घायल भी हुए हैं।