Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे को गोली मारी, युवती की मौत

 

जयपुर। झोटवाडा थाना इलाके में मंगलवार को प्रेमी जोड़े ने एक कार में एक दूसरे को गोली मार दी। सूचना मिलते ही परिजन, पुलिस और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को कांवटिया सरकारी अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं ​युवक का एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस को अंदेशा है कि मामला प्रेम—प्रसंग का है। पुलिस का कहना है कि यह जांच का विषय है कि दोनों ने एक दूसरे गोली मारी है या फिर दोनों ने खुद की जान गोली मारकर ली है।

पुलिस के अनुसार, थाना इलाके में स्थित श्रीराम नगर विस्तार इलाके में मंगलवार दोपहर खड़ी एक कार में गोविंद सोनी उर्फ गुड्डू और वर्षा सोनी मिले। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि लड़की किसी काम से घर से बाहर आई थी। इस दौरान गोविंद सोनी उर्फ गुड्डू चंडीगढ़ नंबर की कार लेकर वहां पहुंचा और वर्षा सोनी को कार में बैठा लिया। इसके बाद गोली चलने की आवाज आई। गोली की चलने की आवाज सुन कर लोग मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी पुलिस व ​परिजनों को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जा गया। जहां चिकित्सकों ने वर्षा सोनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गोविंद सोनी उर्फ गुड्डू की हालत गम्भीर बताई जा रही है। मृतका की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने बताया कि मौके से हथियार भी बरामद हुआ है। जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। उसकी जांच कराई जा रही है। दोनों की उम्र पच्चीस से तीस साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों के परिजनों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों के मोबाइल फोन और अन्य सामान भी पुलिस ने जांच के लिए बरामद कर लिया है।