Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चिकित्सा सेवा के महानिदशक लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह को भारत की राष्ट्रपति के मानद सर्जन के रूप में नियुक्त किया गया है।

चिकित्सा सेवा के महानिदशक लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह को भारत की राष्ट्रपति के मानद सर्जन के रूप में नियुक्त किया गया है। भारतीय सेना ने यह जानकारी साझा की है। वहीं मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह की यात्रा को लेकर मालदीव के भारत में उच्चायुक्त मुनु महावर ने कहा कि आज मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की। दोनों देशों के बीच समझौतों का भी आदान-प्रदान हुआ। राष्ट्रपति सोलिह कल सुबह मुंबई के लिए प्रस्थान करेंगे।

दोनों देशों के बीच कई उच्च स्तरीय चर्चाएं हुई हैं। मनावर ने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में हमारे संबंधों में जबरदस्त वृद्धि हुई है। आज हमने मालदीव में 61 सुविधाओं के निर्माण के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर हुए। इस यात्रा के दौरान बहुत महत्वपूर्ण परिणाम प्राप्त हुए हैं।उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुष्टि करते हुए कहा है कि हम मालदीव के साथ मिलकर काम को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं और न केवल स्वास्थ्य की स्थिति बल्कि आर्थिक स्थिति से भी निपटने के लिए पूर्ण समर्थन प्रदान करते हैं। मालदीव हमारी ‘नेबर्स फर्स्ट पॉलिसी’ में एक बहुत ही विशेष स्थान रखता है।