Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लखीमपुर खीरी : पत्नी और उसके प्रेमी ने मिल कर दी पति की बीच चौराहे पर हत्या.. जाने पूरा मामला

लखीमपुर-खीरी। क्षत-विक्षत हालत में भीरा थाने के ग्राम  त्रिकोलिया निवासी विनोद पुत्र रमेश के शव के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी व उसके आशिक को गिरफ्तार किया है। खुलासे में यह बात सामने आई कि पत्नी के नाजायज सम्बंधों के कारण उसके प्रेमी ने विनोद को मार डाला था और उसका शव गन्ने के खेतों के बीच डाल दिया था।
 
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पे्रसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक डा. एस चन्नपा ने बताया कि भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिकोलिया
निवासी विनोद पुत्र रमेश की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले में भीरा पुलिस ने सफलता हासिल की है।

क्या था पूरा मामला 

आठ अगस्त को विनोद अपने घर से अपनी ससुराल बहादुरनगर जाने के लिए रात्रि करीब आठ बजे निकला था। पूर्व योजना के तहत मृतक की पत्नी निर्मला के कहने पर अभियुक्त सोनू पुत्र रामलाल निवासी ग्राम त्रिकोलिया ने विनोद को बहादुरनगर जाने वाले मार्ग के बीच में नहर के पास गन्ने के खेतों के बीच चकरोड पर रोककर तलवार से मार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने विनोद की पत्नी निर्मला व सोनू को गिरफ्तार कर लिया है और अभियुक्त के पास से निशानदेही एक अदद तलवार जो गांव के पूरब स्थित मरघट के पास धान के खेत से बरामद की है। पूछतांछ के दौरान उसने विनोद की पत्नी से अपने प्रेम संबधों की जानकारी दी और बताया है कि विनोद उसे निर्मला से मिलने नहीं देता था। इन्हीं कारणों की वजह से मृतक व उसकी पत्नी के बीच आए-दिन विवाद होता था। जिस कारण निर्मला व सोनू ने मिलकर सुनयोजित तरीके से हत्या करने की योजना बनाई और उसे अंजाम दे दिया। घटना के खुलासे पर एसपी द्वारा थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह सहित एसआई उमाशंकर त्रिपाठी, आरक्षी धर्मेंद्र कुमार, कपिल कुमार, शरद यादव, प्रिंस शर्मा व महिला आरक्षी ज्योति चैधरी की टीम को पांच हजार रूपये पुरस्कार स्वरूप  देने की घोषणा की।

साथ साल पहले हुई थी शादी 

विनोद की शादी करीब सात वर्ष पूर्व निर्मला से हुई थी। जिससे के दो बच्चे भी है। यह पावन रिश्ता किसी तीसरे के आने से दागदार हो गया। यह तीसरा कोई और नहीं निर्मला का प्रेमी का सोनू था। निर्मला और सोनू की प्रेम कहानी विनोद की सख्ती के कारण परवान नहीं चढ़ पा रही थी। इसीलिए दोनों ने मिलकर विनोद की हत्या कर डाली। इस घटना से पति-पत्नी के पावन रिश्ते पर दाग लग गए। एक ऐसा दाग जिसके लिए निर्मला के पास अब पश्चाताप का भी कोई रास्ता नहीं रह गया है।

पत्नी के प्रेमी ने की हत्या 

विनोद की हत्या में पकड़े गए उसकी पत्नी के प्रेमी की कहानी भी ऐसी है कि जो पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मशार कर रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि निर्मला का प्रेमी सोनू भी शादीशुदा था। करीब चार साल पहले सोनू की शादी बिजुआ गांव निवासी एक युवती से हुई थी। इसके बावजूद उसके संबंध किसी दूसरे की पत्नी से बनें, सिर्फ इतना ही नहीं इन संबंधों के खातिर उसने अपनी विवाहिता प्रेमी के पति को मौत के घाट उतार दिया। रिश्ते को शर्मशार करने वाली इस घटना का खुलासा तो पुलिस ने कर दिया। जिससे एक सीख भी मिलती है कि अवैध सम्बंध सदैव अपराध की ओर ले जाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.