Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कृति की बहन नुपुर ने खोली पोल, बताया अब तक कितने लड़कों को डेट कर चुकी हैं कृति सेनन

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी खूबसूरती और अदाकारी के जरिए काफी शोहरत हासिल कर चुकी हैं। हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में शायद ही कोई जानता हो, कि उनका वर्तमान समय में कौन बॉयफ्रैंड है या फिर वह कितने लड़कों को अभी तक डेट कर चुकी हैं। हाल ही में कृति सेनन की बहन नुपुर ने इस बात का खुलासा किया है, कि उनकी बहन कितने लड़कों को डेट कर चुकी हैं।

दरअसल कृति सेनन ने पनी बहन नुपुर के साथ मिलकर हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था। जिसमें दोनों बहनों ने एक दूसरे के बारे में जमकर कई खुलासे किए। नुपुर ने कृति की पर्सनल लाइफ के बारे में भी बताया। साथ ही उनकी रिलेशनशिप के बारे में भी बताया, जिसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगे। नुपुर ने बताया कि कृति ने अब तक दो लोगों को डेट किया है। उनका सबसे लंबा रिलेशन ढाई साल का रहा था। कृति ने बताया कि वह बेहद रोमांटिक हैं। उन्हें चिट्ठियां बेहद पसंद हैं लेकिन 70-80 के दशक जैसी नहीं।

उन्होंने इस दौरान अपनी पसंद के लड़के के बारे में बताते हुए कहा है, मैं कैमिस्ट्री पर ज्यादा ध्यान देती हूं। मेरी कोई चेकलिस्ट नहीं है। कृति की बात को बीच में काटते हुए नुपुर कहती हैं, कृति को लड़के का अप्रूवल तो लेना होगा। इस पर कृति ने कहा, मुझे नहीं लगता कि इससे फर्क पड़ता है। मैं ऐसा नहीं करूंगी कि पहले 10 लोगों से अप्रूवल लूं और फिर फैसला करूं कि मुझे किस शख्स के साथ रहना है या नहीं।

इसके अलावा भी दोनों बहनों ने काफी ढेर सारा बातें की। बताते चलें कि कृति की बहन नुपुर जल्दी ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं। कबर है कि उन्होंने कई ऐसे कोर्सेज में एडमिशन लिया है, जो बॉलीवुड में रेडी होने में मदद करेंगे। एक टैब्लॉयड में छपी खबर के मुताबिक नुपुर में एक्टिंग को लेकर खास जुनून है।