Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सावन के पहले सोमवार के दिन है इस समय अमृतकाल

प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना जाता है। पंचांग से शुभ तथा अशुभ मुहूर्त का ज्ञान भी होता है। शुभ समय में किये गए कार्य का परिणाम भी अच्छा होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य आरंभ नहीं करना चाहिए। चंद्रमा जिस राशि तथा नक्षत्र में हो उसके स्वामीग्रह की पूजा करने से दिन अच्छा गुजरता है। अभिजीत मुहूर्त भी बहुत श्रेयस्कर होता है। प्रतिदिन मंदिर अवश्य जाना चाहिए। भगवान की परिक्रमा करने से कष्ट कटते हैं।

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य-
ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार आज जिन बच्चों का जन्म हुआ है वो बहुत ही धनी,मेहनती व भाग्यशाली होते हैं। उनकी धार्मिक व आध्यात्मिक शक्ति बहुत तीव्र होती है। वे बहुत तेज दिमाग के  होते हैं। यदि वो अपना कैरियर इंजीनियरिंग तथा ला फील्ड में बनाते हैं तो उनको आगे बढ़ने में आसानी होगी। प्रशासनिक सेवा में भी जा सकते हैं। ऐसे लोग दोस्ती को निभाते हैं। वे यारों के यार होंगे। विदेश यात्राओं की खूब संभावना रहती है। प्रायः ऐसे बच्चों को स्किन रोगों से समस्या रहती है। ऐसे जातक प्रशासनिक सेवा के उच्च अधिकारी बन सकते हैं। इनके विदेश शिफ्ट होने की संभावना अधिक रहती है। प्रायः प्रेम विवाह करने की उम्मीद ज्यादा रहेगी। ऐसे जातक बड़े होकर समाज सेवा की दिशा में कोई बड़ा कार्य कर सकते हैं। ऐसे बच्चे साहित्य या कला  के फील्ड में भी बहुत नेम फेम कमाते हैं।

आज का पंचांग 

  • वार-सोमवार
  • माह-श्रावण
  • पक्ष-कृष्ण
  • तिथि-  पंचमी 02:05 pm तक फिर खष्ठी
  • नक्षत्र- पूर्वभाद्रपद 10:25 am तक फिर उत्तराभाद्रपद
  • करण-तैतिल 02:05 pm तक फिर गड़ज
  • सूर्य राशि-कर्क,स्वामीग्रह-चंद्रमा
  • चंद्र राशि- मीन, स्वामीग्रह-गुरु

शुभ मुहूर्त- अभिजीत-12 pm से 12:54 pm तक
अशुभ मुहूर्त- राहुकाल-प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक