Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

यहां जानिए दुनिया के किस देश में कोरोना से कितने लोगों की अब तक हुई मौत

 

दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। 127 देशों में अपने पैर पसार चुका कोरोना चीन में तो कम हो रहा है, लेकिन दुनिया के दूसरे देशों में मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। चीन के बाद इटली और ईरान में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया भर में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 321 लोगों की मौत हुई है। इस तरह दुनिया में कुल मौत का आंकड़ा 4973 तक पहुंच गया है। विश्व में कुल 1,34,679 लोग कोरोना से संक्रमित हैं, जबकि कुल 69,142 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है।

दुनिया के किस देश में कोरोना से कितने लोगों की मौत

चीन-3170

इटली-1016

ईरान-429

दक्षिण कोरिया-67

स्पेन-86

फ्रांस-61

जर्मनी-6

अमेरिका-41

स्विट्जरलैंड-7

जापान-19

ब्रिटेन-10

नीदरलैंड-5

इराक-8

भारत-1