Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

Kerale flood: किन राज्यों ने बाढ़ पीड़ित केरल को दी कितनी सहायता राशि? देखें पूरी लिस्ट…

नई दिल्ली: केरल में भारी बारिश, बाढ और भूस्खलन की वजह से सदी की सबसे बड़ी त्रासदी झेल रहा है। पिछले कई दिनों से समूचा राज्य पानी-पानी है और अब तक सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीच केरल को कई तरह से लोग-सरकारें-संस्थाएं मदद पहुंचा रही हैं। गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बाढ़ और बारिश के कारण राज्य को आश्वासन में तत्काल राहत के रूप में 100 करोड़ रूपए देने के ऐलान के बाद पीएम मोदी ने 500 करोड़ रूपये अनुदान दिया था, जो 100 करोड़ रुपये के अतिरिक्त है। वहीं इसके अलावा देश के करीब 18 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी केरल की मदद के लिए राहत राशि देने का ऐलान किया है। जानिए किस राज्य ने कितनी मदद का किया फैसला?

तेलंगाना ने दी केरल को सबसे बड़ी सहायता राशि

केरल में बाढ़ पीड़ितों और संकटग्रस्त राज्य को वापस पटरी पर लाने के लिए सबसे ज्यादा सहायता राशि का ऐलान तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने किया। उन्होंने केरल को 25 करोड़ रुपये मदद का फैसला किया। इसके अलावा अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी केरल को पुन: पटरी पर लाने के लिए सहायता राशि का ऐलान किया है।

इन राज्यों ने किया इतनी सहायता राशि का ऐलान

  • तेलंगाना (25 करोड़ रुपये)
  • महाराष्ट्र (20 करोड़ रुपये)
  • उत्तर प्रदेश (15 करोड़ रुपये)
  • दिल्ली (10 करोड़ रुपये)
  • हरियाणा (10 करोड़ रुपये)
  • पंजाब (10 करोड़ रुपये)
  • तमिलनाडु (10 करोड़ रुपये)
  • बिहार (10 करोड़ रुपये)
  • आंध्र प्रदेश (10 करोड़ रुपये)
  • गुजरात (10 करोड़ रुपये)
  • मध्य प्रदेश (10 करोड़ रुपये)
  • बिहार (10 करोड़ रुपये)
  • कर्नाटक (10 करोड़ रुपये)
  • हिमाचल प्रदेश (5 करोड़ रुपये)
  • उत्तराखंड (5 करोड़ रुपये)
  • झारखंड (5 करोड़ रुपये)
  • छत्तीसगढ़ (3 करोड़ रुपये)
  • पुडुचेरी (1 करोड़ रुपये)

केरल सरकार ने केंद्र से मांगा 2600 करोड़ रुपए का विशेष पैकेज

बाढ़ की वजह से मची तबाही को देखते हुए केरल सरकार ने केंद्र से 2600 करोड़ का विशेष पैकेज मांगा है। मुख्मयंत्री पिनाराई विजयन ने मंगलवार को कहा कि इस आपदाकारी बाढ़ से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा करने के लिए 30 अगस्त को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। पिछले सौ साल में पहली बार ऐसी विनाशकारी बाढ़ आई है।

भारत के मित्र देशों ने भी केरल आपदा पर मदद का किया ऐलान

केरल में भारी बारिश से मची तबाही के बाद देश ही नहीं दुनियाभर से लोग मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं। देश के अलग-अलग राज्यों के अलावा मित्र देशों ने भी मदद का ऐलान किया है। कतर और मालदीव जैसे देशों ने आर्थिक मदद की पेशकश की है। वहीं संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने केरल को 700 सौ करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। हालांकि सूत्रों की मानें तो केंद्र सरकार विदेशों से वित्तीय सहायता स्वीकार नहीं करेगी। सूत्रों के मुताबिक, मोदी सरकार ने घरेलू प्रयासों के जरिये ही बाढ़ से निपटने पर विचार कर रही है।