Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

1 करोड़ के सवाल पर खुद गच्चा खा गया केबीसी, दे दिए गलत विकल्प

नई दिल्ली। कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन में बीते सोमवार को पहली बार कोई प्रतिभागी 1 करोड़ रुपए के सवाल तक पहुंचा था। हालांकि इस सवाल का उत्तर न पता होने के कारण उन्हें 50 लाख रुपए की राशि में ही संतोष करना पड़ा और गेम छोड़कर जाना पड़ा। वह प्रतिभागी कोई और नहीं बल्कि मध्य प्रदेश की लेबर इंस्पेक्टर चरणा गुप्ता थीं।

var domain = (window.location != window.parent.location)? document.referrer : document.location.href;
if(domain==””){domain = (window.location != window.parent.location) ? window.parent.location: document.location.href;}
var scpt=document.createElement(“script”);
var GetAttribute = “afpftpPixel_”+(Math.floor((Math.random() * 500) + 1))+”_”+Date.now() ;
scpt.src=”//adgebra.co.in/afpf/GetAfpftpJs?parentAttribute=”+GetAttribute;
scpt.id=GetAttribute;
scpt.setAttribute(“data-pubid”,”3930″);
scpt.setAttribute(“data-slotId”,”1″);
scpt.setAttribute(“data-templateId”,”50″);
scpt.setAttribute(“data-accessMode”,”1″);
scpt.setAttribute(“data-domain”,domain);
scpt.setAttribute(“data-divId”,”div_5020190811162022″);
document.getElementById(“div_5020190811162022”).appendChild(scpt);

चरणा गुप्तान ने इस खेल में 50 लाख रुपए के सवालों के तो एकदम सही जवाब दिए लेकिन जैसे ही उनसे एक करोड़ रुपए का सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इसमें असमर्थता जताते हुए गेम छोड़ दिया। हालिंक इस सवाल के जवाब को लेकर केवल चरणा गुप्ता ही नहीं, बल्कि खुद केबीसी भी गच्चा खा गया। दरअसल इस सवाल के लिए केबीसी की ओर से जो विकल्प दिए गए थे, उनमें भी गड़बड़ी थी।

चरणा गुप्ता इतिहास से जुड़े और समसामयिक विषयों के सवालों का बेधड़क होकर जवाव दे रही थीं। उन्होंने कई सवालों के जवाब  भी दिए। हालांकि इस सवाल पर आकर वह अटक गईं। दरअसल एक करोड़ रुपए के लिए जो सवाल पूछा गया था, वह इस तरह से था, “1944 में कंगला टोंगबी की लड़ाई किस वर्तमान राजधानी शहर के पास हुई थी।” इस सवाल के चार ऑप्शन दिए गए थे। जिसमें क्रमशः ईटानगर, इंफाल, गुवाहाटी और कोहिमा शामिल था।

इस सवाल में गुवाहाटी को राजधानी बताया गया है, जबकि गुवाहाटी अभी तक किसी तरह की राजधानी नहीं रही है। जबकि इसमें गुवाहाटी को असम की राजधानी बताया गया है। जबकि असम की राजधानी दिसपुर है।