Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

‘रामायण’ के प्रसारण पर Kavita Kaushik के बिगड़े बोल, लोगों ने की गिरफ्तार करने की मांग

छोटे परदे की ‘इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला’ यानी एक्ट्रेस Kavita Kaushik तो आपको याद ही होंगी। हाल ही में उन्होंने एक विवादित ट्वीट किया जिसके बाद वो ट्विटर पर ट्रोल होने लगीं। इतना ही नहीं यूजर्स ने उनके ट्वीट के बाद उनकी गिरफ़्तारी तक की मांग की है।

कविता ने ट्वीट में लिखा,” खुद तो पार्लियामेंट में बैठ के फोन पे पॉन देख रहे हैं हमको रामायण देखने को कह रहे हैं’। जिसके बाद उनके ट्वीट पर लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया।

एक यूजर ने कहा ‘प्लीज इसे अरेस्ट कर लें इन्होंने रामायण को पॉर्न से कंपेयर किया है ये नहीं सहेंगे अब बात धर्म पर आ गई है’। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा ‘फोन पर तुम कुछ भी देख सकती हो रामायण टीवी पर दिखा रहे हैं’। यूजर्स का कहना है कि उनके इस कमेंट से उनकी धार्मिक भावनाएं आहात हुई हैं।

आपको बता दें कि 28 मार्च से 80 के दशक के ऐतिहासिक सीरियल ‘रामायण’ का दोबारा प्रसारण शुरू किया गया है। सीरियल का यह टेलीकास्ट लोगों की डिमांड पर किया गया है।

लोगों ने इसे प्रसारित करने पर खुशी जताई है। लेकिन एक्ट्रेस कविता कौशिक ने ‘रामायण’ के दोबारा प्रसारण पर सवालिया निशान लगाया है। और उनका ये ट्वीट लोगों को पसंद नहीं आया।उनके इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।