Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

करवाचौथ के दिन सबसे खूबसूरत दिखने के लिए करें ये काम….

आज हम आपके लिए लेकर आये है कुछ ख़ास ब्यूटी टिप्स जिनको फॉलो कर आप भी अपने करवाचोथ में चाँद की तरह दिख सकती है बेहद ही खूबसूरत , जी हाँ करवा चौथ के त्यौहार की तैयारियां हफ्ते भर पहले कर लें तथा ब्यूटी पार्लर के  महंगे सौन्दर्य प्रसाधनों की बजाय घरेलू  हर्बल प्रसाधनों  के उपयोग से आप अपनी हेल्थ और ब्यूटी निखार सकती हैं। 

चेहरे पर हेल्दी ग्लो के लिए कुछ टिप्स  हैं। ये टिप्स आपको त्योहारों के मौसम में खूबसूरत दिखने में मदद करेगा। तो करवा चौथ की तैयारी करने के लिए फॉलों करें ये टिप्स……

Karwachauth Special

सनस्क्रीन और एस्ट्रीजेंट लगाएं

आप अपनी त्वचा को साफ करके उस पर सनस्क्रीन तथा माइस्चराइजर का प्रयोग कीजिए तैलीय त्वचा के लिए एस्ट्रीजन्ट लोशन का प्रयोग करने के बाद पाऊडर लगाऐ।

तैलीय त्वचा के लिए ज्यादा पाऊडर का प्रयोग मत करें तथा चेहरे के तैलीय भागों पर ही ध्यान दे। पूरे चेहरे तथा गर्दन पर हल्की गीली स्पंज से पाऊडर का प्रयोग करें। इससे चेहरे का सौंदर्य लम्बे समय तक बना रहता है। 

प्राणायाम और मेडिटेशन करें

मन की शान्ति तथा स्वास्थ्य के लिए लम्बी गहरी सांसे सबसे ज्यादा लाभप्रद मानी जाती है। इसीलिए प्राणायाम और मेडिटेशन करें।

सही डायट और भरपूर नींद लें

उचित जीवनशैली अपनाने से चहेरे पर चमक तथा उत्साह की झलक मिलती है। तेजस्वी आभा के लिए उचित पोषाहार, व्यायाम पर्याप्त नींद, तथा विश्राम अत्यन्त आवश्यक है।

करें वॉक, रहें हेल्दी

त्यौहार से कुछ समय पहले हल्का व्यायाम तथा पैदल चलने की आदत डालनी चाहिए। पैदल चलना शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थ्य दोनों के लिए अत्यन्त लाभकारी साबित होता है।