Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

करवा चौथ : प्यास के मारे नहीं सूखेगा गला, अगर फॉलो किए ये आठ आसान टिप्स

 

 

करवा चौथ का त्योहार इस साल 17 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन पत्नी अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला उपवास रखती है। पानी की एक बूंद गले से नीचे उतारे बिना रह पाना आसान नहीं होता। कई महिलाएं तो व्रत से पहले ही टेंशन में आ जाती हैं। हालांकि कुछ खास बातों पर ध्यान देने से आप अपनी प्यास को कंट्रोल कर सकती हैं।

खुद को व्यस्त रखें

ऑफिस जाने वाली महिलाएं खुद को काम में व्यस्त रखें तो बेहतर होगा। इसके अलावा आप किसी गेम या फिल्म में के जरिए भी अच्छा टाइम पास कर सकती हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बातचीत कर खुद को बिजी रखें।

शरीर का तापमान बैलेंस रखें

अगर आप अपने शरीर के तापमान को बैलेंस रखेंगी तो यकीन मानिए प्यास से आपका गला नहीं सूखेगा। घर या ऑफिस में काम करने वाली महिलाओं शारीरिक तौर पर खुद को ज्यादा न थकाएं और एसी में रहने की कोशिश करें, ताकि ज्यादा पसीना न आए।

धूप में जाने से बचें

सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक सूरज सबसे ज्यादा परेशान करता है। इसलिए इस टाइम पर घर से बाहर जाने से बचें। अगर आपका बाहर जाना जरूरी भी है तो घर से छाता कैरी करके चलें। इसके अलावा रास्ते में लगे पड़ों की छांव का सहारा लें।

नहाने से कम होगा शरीर का तापमान

शरीर का तापमान बढ़ने पर ही इंसान को ज्यादा प्यास लगती है। इसलिए बहुत गर्मी लग रही है तो आप ठंडे पानी में नहा सकती हैं। पानी का तापमान शरीर के तापमान से कम होना चाहिए।

आइस क्यूब ट्रिक

टॉवेल में आइसक्यूब लपेटकर दो मिनट के लिए गले और कलाई के पास रखें। ये दो पल्स प्वॉइंट है जहां आप आसानी से पहुंच सकते हैं। यह काम करता है क्योंकि पल्स प्वॉइंट ही ऐसी जगहें हैं, जहां रक्त नलिकाएं त्वचा की सतह के करीब होती हैं। इसी वजह से पूरे शरीर में ठंडेपन का एहसास होता है।

इस तरह लें सांस

जब आप मुंह से सांस लेते हैं तो हवा आपके मुंह से गुजरती है और आपका मुंह सूख जाता है। जब आपका मुंह सूखने लगता है तो आपको प्यास लग जाती है। आप इस बात पर ध्यान दीजिए कि आप नाक से सांस ले रहे हैं या फिर मुंह से, यह एक ऐसी चीज है जिस पर अधिकतर लोग गौर नहीं करते हैं। अगर आप ऐसा करेंगी तो आपको प्यास से छुटकारा पाने में काफी मदद मिलेगी।

कैसे कपड़े पहनें?

अपने पहनावे पर भी ध्यान दें। गर्मी से बचने के लिए हल्के, बिना लेयर वाले, हल्के रंग के कपड़े पहनें। कॉटन के कपड़े भी गर्मी से बचने में मदद करते हैं। ज्यादा फिटिंग वाले कपड़ों से दूर रहें।

तेज आवाज में बात न करें

करवाचौथ के दिन बहुत चिल्लाकर बात ना करें और किसी भी तरह की एक्सरसाइज या ज्यादा ऊर्जा खपत वाले काम बिल्कुल ना करें। नहीं तो आपको ज्यादा प्यास लगेगी।