Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कारगिल शहीद ब्रजलाल यादव की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में आएंगे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव

संवाददाता/फिरोजाबाद|

  • पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव-प्रोफेसर रामगोपाल यादव की भी रहेगी विशेष मौजूदगी
  • एमएलसी असीम यादव, सपा नेता विजय आर्या ने सपा नेताओं संग तैयारियों का लिया जायजा

स्थानीय सपा नेताओं के मुताबिक सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का कार्यकम आने वाले सात दिसंबर 2018 को धनपुरा नगला छबरैया में कारगिल शहीद ब्रजलाल यादव की प्रतिमा अनावरण आयोजन में तय हो गया है।

  • बता दें इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव मौजूद रहेंगे।
  • कार्यक्रम में भव्यता से भीड़ जुटाने को सपा नेतागण गांव गांव जनसंपर्क कर रहे हैं बीते दिन शहीद की पत्नी रूबी यादव ने भी अपने गाँव के आसपास के कई गांवों में कार्यकम के पत्रक बांटे थे।
  • आज धनपुरा में आयोजन स्थलपर तैयारियों का जायजा लेने सपा एमएलसी असीम यादव, सपा नेता विजय आर्या, प्रधान मंशाराम यादव, राजीव यादव, मुकेश यादव पहुँचे ,जहां स्थानीय पुलिस अधिकारियो ने भी मौका मुआयना किया।