Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

केन्द्रीय विद्यालय में मनाया गया वार्षिक खेलकूंद दिवस,DM ने किया शुभारम्भ

संवाददाता/एटा|

  • वार्षिक खेलकूंद दिवस के अवसर पर स्टेडियम में आयोजित हुई प्रतियोगिताएं

  • डीएम ने किया विधिवत शुभारंभ, केन्द्रीय विद्यालय के बच्चों ने किया प्रतिभाग

पं0 गोविन्द बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में वार्षिक खेलकूंद दिवस के अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय के सौजन्य से खेलकूंद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान केन्द्रीय विद्यालय द्वारा हाउस सिस्टम के अन्तर्गत प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विद्यालय के सभी हाउस द्वारा प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया गया। डीएम आई0पी0 पाण्डेय ने विश्व खेलकूंद दिवस के अवसर पर स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ किया।

डीएम आई0पी0 पाण्डेय ने इस अवसर पर ध्वजारोहण करते हुए प्रतिभागियों का हौसला अफजाई किया। प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करने हेतु डीएम ने कहा कि खेलकूंद हमारे दैनिक जीवन में बहुत लाभदायक है। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूंद पर भी ध्यान दें। खेलकूंद के माध्यम से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए खेलकूंद बहुत जरूरी है। इस अवसर पर डीएम ने प्रतिभागियों को मैडल भी पहनाए। इस दौरान चम्मच नीबू दौड़, बोरा दौड़, शू दौड़, 50 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, रिले के अन्तर्गत 100 मीटर रिले, 400 मीटर रिले आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। केन्द्रीय विद्यालय के लगभग 600 बच्चों द्वारा वार्षिक खेलकूंद दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया गया।

केन्द्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा प्रकाश ने जिलाधिकारी आई0पी0 पाण्डेय का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया तथा कार्यक्रम के अंत में सभी आगन्तुक अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।