Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

12 जून 2020: जाने आज का राशिफल, क्या लिखा हैं आपके भाग्य में

मेष राशि

आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपका व्यक्तित्व खुशबू की तरह चारों तरफ महकेगा। आज आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिलने का योग बन रहा है। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। घर पर अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा होगी। आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। पारिवारिक रिश्तें और मजबूत होंगे

वृष राशि

आज आप जीवन में किसी तरह के बदलाव को लेकर सोच-विचार करेंगे।  ज्यादा ऑयली या तली-भुनी चीजें खाने से परहेज करें। कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी। जीवन साथी आपकी बातों को समझेगें। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है।

मिथुन राशि

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है । आज ऑफिस का काम पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की सहायता लेना पड़ेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको घर की कुछ जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिसे निभाने में आप सफल भी होंगे। कोई दोस्त आपसे आर्थिक सहायता मांग सकता है। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा 

कर्क राशि

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी। अच्छा रहेगा आलस्य से बचें। आपको किसी भी तरह के अड़ियल रवैये से आज बचना चाहिए, वरना आपको परेशानी हो सकती है। पैसों के मामले में आपको अपने जीवनसाथी की जरूरत पड़ सकती है। आज पारिवारिक रिश्ते और बेहतर होंगे। लवमेटस एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे।

सिंह राशि

आज का दिन अच्छा रहने वाला है  आज व्यापार में लाभ होने के योग बन रहे है। नवविवाहित लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। प्यार भरी नोक-झोक होगी। जिससे आपके रिश्तों में और मजबूती आएगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज अपना रास्ता खुद बनाना होगा। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। लवमेटस के लिए दिन सामान्य रहने वाला है।

कन्या राशि

आज का दिन जीवन में सुनहरे पल लेकर आने वाला है। आर्थिक रूप से आज आप मजबूत रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में आपसी विश्वास के सहारे संबंधों में मजबूती आयेगी। सोशल साइट पर आज किसी पुराने मित्र से बात होगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।  लवमेटस के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। 

तुला राशि

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप ऑफिस का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। अगर आप ऑनलाइन कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो घर वालों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। लवमेटस के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें रिश्तें में और मजबूती आयेगी।

वृश्चिक राशि

आज जीवनसाथी के साथ बात करते समय अपनी भाषा का ध्यान रखें। इससे रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आज कुछ घरेलू वस्तुओं की खरीदारी करने का मन बनायेंगे। आपके सकारात्मक व्यवहार से माता-पिता प्रसन्न होंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साथ ही किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनायेंगे।

धनु राशि

आज आपका ज्यादा समय क्रिएटिव कामों मे बीतेगा। आपके दिनचर्या में बदलाव आयेगा। आज कोई बड़ा फैसला बिना सोचे समझे ना लें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कही उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। अगर आपका व्यापार ग्रॉसरी से सम्बंधित है तो आज अच्छा मुनाफा होगा। आज इन्क्रीमेंट होने से पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि

आज आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं। आज अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे है। किसी दोस्त से अपने व्यापार को बढ़ाने के लिये चर्चा करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट देंगे। मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी अच्छी ब्रांड के लिये काम करने का ऑफर आयेगा। आज पिता के सेहत में सुधार आएगा।

कुंभ राशि

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। साथ ही आपकी पदोन्नति की बात चलेगी। आज किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। जिससे आपको कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। इस राशि की महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको गलतफहमी में पड़ने से बचना होगा।

मीन राशि

आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। मन में नई चीज़ों को जानने की उत्सुकता बनेगी। भाई-बहन आपकी पूरी मदद करेंगे। जीवनसाथी को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी। आज आपको वर्क प्लेस पर कुछ नयी जिम्मेदारियां मिलेंगी। लवमेटस को आज कोई सरप्राईज मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।