Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा, इस हाल मिले युवक और युवतियां

 

हावड़ा (पश्चिम बंगाल)। हावड़ा जिले के एक स्पा में जिस्मफरोशी का भांडाफोड़ हुआ है। शुक्रवार देर रात हावड़ा पुलिस आयुक्तालय की टीम ने यहां औचक छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही छह लड़कियों को भी बरामद किया गया है।

शुक्रवार अपराह्न हावड़ा पुलिस आयुक्त की ओर से बताया गया है कि रंगोली नामक स्पा के मालिक रईस खान और सीमा सिंह है। यहां देह व्यापार का धंधा चलाने की गुप्त सूचना मिल रही थी जिसके बाद पुलिस की टीम ने औचक छापेमारी की। वहां तीन लोगों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही छह लड़कियों को इनके चंगुल से छुड़ाया गया है। स्पा मालिकों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।