Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जाह्नवी कपूर को देख फैन्स ने कहा OMG, सौतेली बहन संग किस्से मिलने पहुंची….

बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर अपनी मॉम के बेस्ट फ्रैंड मनीष मल्होत्रा से मिलने गई थी जहां हमने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया. जान्हवी कपूर इन दिनों ‘सैराट’ की हिंदी रीमेक अपनी आने वाली फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग में बिजी है…

श्रीदेवी के निधन के मात्र 13 दिन बाद ही जान्हवी कपूर ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी,  इसके बाद अक्सर जान्हवी कपूर को कई जगहों पर देखा गया है…

बुधवार को जान्हवी कपूर को मशहूर फैशन डिजायनर के घर से निकलते हुए देखा गया,  वो यहां क्यों आई ये बात तो खैर अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन उनके साथ फोटो में इन्हें देख कर आप जरुर हैरान हो जाएंगे.

जान्हवी कपूर और मनीष मल्होत्रा की मीटिंग

फोटो में जान्हवी कपूर अपनी बहन के साथ देखी गईं,  अब अगर आप कन्फ्यूज हो रहे हैं और सोच रहे हैं कि हम खुशी कपूर की बात कर रहे हैं तो आप गलत है,  हम यहां जान्हवी कपूर की बहन अंशुला कपूर की बात कर रहे हैं…

श्रीदेवी के बच्चों और बोनी कपूर की पहली पत्नी के बच्चों के बीच कभी करीबियां नहीं रही थीं लेकिन श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर और जान्हवी, खुशी कपूर के बीच रही दूरियां खत्म हो गई हैं.

इन फोटो में दोनों एकदूसरे के साथ बेहद कंफर्टेबल लग रही हैं,  जान्हवी ने जहां व्हाइट कलर का सलवार-कुर्ता पहना हुआ था तो वहीं अंशुला कपूर ने लाल रंग की चेक वाली शर्ट पहनी हुई थी,  फोटो में जान्हवी कपूर कुछ सोचते हुए भी दिख रही है…