Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चांद पर इसरो ने खोज निकाला ‘विक्रम लैंडर’, संपर्क साधने की कोशिश

नई दिल्ली। ऑर्बिटर से मिली तस्वीरों से इसरो को लैंडर विक्रम का पता चल गया है। हालांकि अभी लैंडर विक्रम से संपर्क नहीं हो पाया है।

इसरो प्रमुख सिवन ने अपने ट्वीटर अकांउट पर इसकी जानकारी दी है। सिवन के मुताबिक चांद की सतह पर विक्रम लैंडर की लोकेशन मिल गई है और ऑर्बिटर ने लैंडर की एक थर्मल इमेज क्लिक की है। हालांकि अभी तक कोई संपर्क नहीं हो पाया है। हम संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। हम जल्द ही लैंडर विक्रम से संपर्क साध लेंगे।