Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इन्नरव्हील क्लब सिरसा स्टार ने लगाया रोटी बैंक में लंगर

सिरसा।।।( सतीश बंसल ) मानवीय व सामाजिक सेवाओं को समर्पित इन्नरव्हील क्लब सिरसा स्टार के पदाधिकारियों ने रविवार को रोटी बैंक में जाकर लंगर लगाया और जरूरतमंद व गरीब लोगों को भोजन करवाया।                                                                                                                                        इस पर रोटी बैंक के अध्यक्ष रामकृष्ण गोयल ने क्लब पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। रोटी बैंक में लंगर लगाने वाली क्लब अध्यक्ष मगन कंवर के अलावा मनीषा सर्राफ, नीलू जैन, राधिका सेठी, ममता सिंगला, बबीता धमीजा व रजनी अरोड़ा शामिल थी। क्लब अध्यक्ष मगन कंवर ने इस अवसर पर कहा कि जरूरतमंद व भूखों को भोजन करवाना ही सही मायने में मानव सेवा है और उनका क्लब मानवसेवा के साथ-साथ पौधारोपण, यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करना सहित अनेक सामाजिक कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर करता है। रोटी बैंक के अध्यक्ष रामकृष्ण गोयल ने भी क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक व मानवीय कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की।

ंसिरसा, 29 अगस्त