Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इनेलो किसान प्रकोष्ठ ने घोषित की जिला कार्यकारिणी

सिरसा।((सतीश बंसल ) इंडियन नेशनल लोकदल के किसान प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनोद दड़बी ने इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला, प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला से विमर्श कर किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक फूल सिंह तथा इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला की उपस्थिति में अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। घोषित कार्यकारिणी में सुरेंद्र सिद्धु को वरिष्ठ उपप्रधान,राजवीर सिंह नंबरदार को प्रधान महासचिव, गमदूर सिंह को संगठन सचिव, विरेंद्र कालड़ा को कोषाध्यक्ष, राकेश श्योराण को प्रचार सचिव, अनिल बेनीवाल को सिरसा हलकाध्यक्ष, दयाराम को ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष, विकास खीचड़ सरपंच को रानियां हलकाध्यक्ष, कुलदीप सिंह जम्मू को डबवाली व बुधसिंह सरपंच को कालांवाली हलकाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इनके अलावा अभिमन्यु न्यौल, जसवंत सिंह, वेदप्रकाश, रमेश मेहता, सुभाष, पूर्व सरपंच जलौर सिंह, महेंद्र बिस्सु, दलीप चाहर व कमलजीत को उपप्रधान, सुलखन सिंह, कश्मीर चंद कंबोज, इंद्राज, बृजलाल सहु, प्रकाश भुक्कर, जीतराम, जनकराज व सुरेंद्र जाखड़ को महासचिव तथा रघुवीर सिंह, राजेंद्र बेनीवाल, भगवान,विरेंद्र कुमार, हंसराज, सुनील बिश्रोई, लाल सिंह व बाबूसिंह को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक फूल सिंह ने प्रकोष्ठ व पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे पूरी मजबूती से पार्टी संगठन को मजबूत बनाएं व गांव गांव जाकर इनेलो की किसान हितैषी नीतियों को प्रचारित करें इस अवसर पर इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, इनेलो के वरिष्ठ नेता विनोद बेनीवाल, जसवीर सिंह जस्सा, इनेलो महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट, रणधीर जोधकां, जसविंद्र बिंदु, प्रवक्ता महावीर शर्मा, प्रदीप मेहता एडवोकेट, सतपाल छतरियां, गुरजंट सिंह घुम्मन रानियां, कुलदीप जम्मू व मिठु सिंह गदराना आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।