Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

OMG! लाल रंग में डूबा इंडोनेशिया का आसमान, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

जकार्ता। प्रक्रति में अक्सर हमें ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं, जिन पर हमें खुली आंखों से भी विश्वास नहीं होती है। इंडोनेशिया में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है, जिस पर आप भी यकीन नहीं करेंगे लेकिन यह बिल्कुल सच है। दरअसल इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर इन दिनों ऐसा माहौल है, जिसे देखने पर लगता है कि पूरे शहर ने खून की तरह लाल रंग की चादर ओढ़ ली है।

हर तरफ देखने पर आपको लाल रंग की दिखाई देगा। दरअसल इंडोनेशिया के जंगलों में इन दिनों भीषड़ आग लगी हुई है। जिसकी वजह से वहां यह हालात बन गए हैं कि आसामन पूरी तरह से खून की तरह लाल दिखाई दे रहा है। इसकी कई तस्वीरें भी लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर सुमात्रा द्वीप का एक वीडियो शेयर किया गया है।

जिसमें यह दिखाया गया है कि आसमान से लेकर जमीन तक हर जगह लालिमा छाई हुई है। पीचे से पंक्षियों की आवाजें आ रही हैं। इस वीडियो को बनाने वाले शख्स ने कहा है, ‘आप यकीन करें या ना करें लेकिन यहां दोपहर का वक्त है और अभी स्थानीय समय के मुताबिक यहां 12 बजकर 50 मिनट ही हुए हैं।’ दोपहर के समय ही वहां पर ऐसा माहौल था, कि हर तरफ लाल रंग ही दिखाई दे रहा था।

वहीं यहां पर छाई लालिमा को लेकर अब इंडोनेशिया के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने इसे माई स्कैटरिं का नाम दिया है। इनके मुताबिक आसमान इसलिए चारों तरफ लाल दिख रहा है, क्योंकि हर तरफ 0.7 माइक्रोमिटर के कण बिखरे हुएहैं। जो कि आकाश में लाल रंग की रोशनी आगे पीछे बिखेर देते हैं।