Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

स्पर्श अस्पताल में  हुआ सिरसा का पहला सुपाइन पद्धति से  गुर्दे की पत्थरी का सफल आप्रेशन

सिरसा।।।।( सतीश बंसल ) डबवाली रोड स्थित स्पर्श अस्पताल के चिकित्सक डा. आशीष गुप्ता व उनकी टीम ने गुर्दे की पत्थरी का सुपाइन पद्धति से सफल आप्रेशन कर मरीज को राहत पहुंचाई। डा. गुप्ता ने बताया कि गांव सकताखेड़ा निवासी एक व्यक्ति के गुर्दे में 21 एमएम की पत्थरी थी। जिसको लेकर वह काफी पीड़ा झेल रहा था। उसने तुरंत अस्पताल में आकर समस्या बारे बताया, जिसके बाद उसका सुपाइन पद्धति से सफलतापूर्वक आप्रेशन किया गया।                                                                                                  आप्रेशन के बाद मरीज बिल्कुल स्वस्थ है और 48 घंटे बाद ही मरीज को छुट्टी दे दी गई। डा. गुप्ता ने बताया कि विश्व स्तरीय सुपाइन पद्धति ने गुर्दे की पत्थरी को और भी सुगम बना दिया है। गुर्दे की पत्थरी का आप्रेशन अब तक केवल उल्टा लेटाकर किया जाता था, जिससे बुजुर्गों, बच्चों, गर्भावस्था, हृदय के मरीजों में सांस का खतरा बढ़ जाता था, लेकिन सुपाइन पद्धति ने इस प्रकार के आप्रेशन को और भी आसान बना दिया है। सामान्य मरीजों में भी इस प्रकार की तकनीक से  आप्रेशन संभव है। बता दें कि इससे पूर्व भी अस्पताल के चिकित्सक डा. आशीष गुप्ता व उनकी टीम ने कई जटिल आप्रेशन कर मरीजों को राहत पहुंचाने का काम किया है।

 

ंसिरसा, 31 अगस्त