Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जल्द सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन होगा तेज: मांगीलाल

सिरसा।((सतीश बंसल ) अनुबंधित कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर धरना लगातार जारी है। धरने की अध्यक्षता  जिला कार्यकारिणी सदस्य मांगीलाल ने की। उन्होंने कहा कि 10 दिन बीतने के बाद भी निगम प्रबंधन कर्मचारियों से बातचीत को तैयार नहीं है, जिससे ये सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि निगम प्रबंधन जान बूझकर कर्मचारियों को प्रताडि़त कर रहा है। जिन कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर निगम को घाटे से उबारा, निगम उन्हीं कर्मचारियों को प्रताडि़त कर उनके हौंसले को तोडऩे का काम कर रहा है, जिसे यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी। मांगीलाल ने बताया कि

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में वेतन में अनुभव का लाभ दिलवाने व बकाया एरियर दिलवाना शामिल है। उन्होंने निगम प्रबंधन को चेताते हुए कहा कि जल्द कर्मचारियों की समस्याओं पर गौर नहीं किया गया तो कर्मचारी अन्य कर्मचारी संगठनों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। इस दौरान किसी अप्रिय घटना के लिए निगम स्वयं जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि जिन अनुबंधित कर्मचारियों को अधिकारी नकार रहे हैं, उन्हीं कर्मचारियों ने कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी की और बेहतर सप्लाई जनता को उपलब्ध करवाई। इस मौके पर जयपाल गोदारा, प्रह्लाद, राधेश्याम गोदारा, साहिल कुमार सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।