Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट में दिव्यांग बच्चों व बुजुर्गों से की मुलाकात

सिरसा, 18 मई।((सतीश बंसल ) हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने बुधवार को भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में चलाए जा रहे भाई कन्हैया आश्रम में पहुंचे तथा बेसहारा बुजुर्गों व बच्चों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। इस अवसर पर उनके साथ उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, बिजली मंत्री रणजीत सिंह, सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व चेयरमैन जगदीश चोपड़ा, गुरदेव सिंह राही, रेणू शर्मा, अमन चोपड़ा मौजूद थे। साथ ही उपायुक्त अजय सिंह तोमर व पुलिस अधीक्षक डा. अर्पित जैन, ट्रस्ट के प्रधान गुरविंदर सिंह, उप प्रधान हरदेव सिंह, सचिव रिशिपाल, ट्रस्टी संजीव जैन, हरबंस लाल जिंदल, भूप सिंह सोनी व मेघनाथ शर्मा आदि उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री ने इस मौके पर भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट को 21 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त ट्रस्ट को वार्षिक तौर पर किसी ने किसी योजना के तहत 11 लाख रुपये की मदद देने का प्रावधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने भाई कन्हैया आश्रम के मुख्य सेवाकार गुरविंद्र सिंह व ट्रस्टी संजीव जैन के प्रयासों की सराहना की। इसके अलावा ट्रस्ट की ओर से अस्पताल केे लिए जमीन की मांग पर उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही जगह की पहचान कर ट्रस्ट को दी जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है और भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट इस कार्य को बखूबी कर रही है।