Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

तबादले जल्द रद्द नहीं हुए तो यूनियन लेगी बड़ा फैसला: अविनाश ने कहा, अधिकारियों की मनमानी पर रोक लगाए सरकार कंबोज

सिरसा। (।(सतीश बंसल ) निगम प्रबंधन द्वारा किए गए 8 कनिष्ठ अभियंताओं के तबादले को लेकर कर्मचारियों का रोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ व डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन ने सर्कल सचिव हरमीत सिंह व उपराज्य प्रधान अविनाश कंबोज की संयुक्त अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। यूनियन नेताओं ने बताया कि करीब एक सप्ताह बीतने के बाद भी अधिकारियों ने अभी तक यूनियन कर्मचारियों को बातचीत के लिए बुलाना भी उचित नहीं समझा, जिसके कारण कर्मचारियों में निगम प्रबंधन के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि तबादले जल्द रद्द नहीं हुए तो यूनियन जल्द ही बड़ा फैसला ले सकती है। यूनियन नेताओं ने बताया

कि निगम ने ऑनलाइन पॉलिसी बनाई है, उसके हिसाब से ही कर्मचारियों के तबादले किए जाएं, ताकि कर्मचारियों को मानसिक प्रताडऩा न झेलनी पड़े। उन्होंने कहा कि निगम के लिए अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को लगातार प्रताडि़त किया जा रहा है, जिसे किसी कीमत पर यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी। कर्मचारियों की तन्मयता से की जा रही ड्यूटी की बदौलत ही लोगों को निगम बेहतर बिजली  सुविधा दे रहा है। उनकी मांग है कि कच्चे कर्मचारियों का जो एरियर 3 महीने का बकाया है, संध्या एंड कंपनी के टाइम का वह जल्द से जल्द दिया जाए। यूनियन नेताओं ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री, बिजली मंत्री व निगम के एमडी से भी मांग ह कि कर्मचारियों के साथ धक्केशाही न की जाए और अधिकारियों की मनमानी पर रोक लगाई जाए। इस मौके पर सुरजीत सिंह बेदी, गिरधारी लाल शर्मा, हवा सिंह, कमलेश मैडम जेई, अजय पासी, मीत सिंह, जितेंद्र प्रधान, महिंद्र कासनियां, रमेश सैनी, सुनील कंबोज प्रधान, सुखदेव सिंह यूनिट प्रधान, इंद्रजीत, विजय प्रधान सब अर्बन सभी यूनिट सिरसा, गुलाब, रोहताश शर्मा, जगराज सिंह, विक्रमजीत, सुरजीत सिंह, फोरमैन गोपाल उपाध्याय, जनक राज, भजन सिंह जेई, विनोद सब यूनिट प्रधान रानियां व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।: