Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मैं अर्जुन के साथ बूढ़ी होना चाहती हूं: मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर ही चर्चा में रहती हैं। एक्टर अर्जुन कपूर के साथ उनके रिश्ते पर भी सोशल मीडिया में काफी बातें होती रहती हैं।पहली बार है जब मलाइका ने पब्लिकली कहा है कि वो सारी उम्र अर्जुन के साथ गुजारना चाहती हैं। मलाइका और अर्जुन दोनों ने ही अपने रिश्ते को छुपाने की कोशिश कभी नहीं की है। आपको बता दे कि मलाइका और अरबाज खान का तलाक साल 2017 में हो गई थी। तलाक के बाद वो अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में आईं। दोनों साथ में हमेशा नजर आते हैं और सोशल मीडिया पर एक साथ तस्वीरें भी शेयर करते हैं। एक इंटरव्यू में मलाइका ने कहा है कि अर्जुन मुझे बहुत सपोर्ट और भरोसा देता है। मैं हमेशा उससे कहती हूं कि मैं तुम्हारे साथ बूढ़ी होना चाहती हूं।

मलाइका से सवाल किया गया था कि क्या वो और अर्जुन अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं? मलाइका ने जवाब देते हुए कहा, हर रिश्ता वक्त के साथआगे बढ़ता ही है। मुझे लगता है कि सबसे जरूरी यह है कि अगर हम जानते हैं कि हम अपना फ्यूचर साथ चाहते हैं। यह रिलेशनशिप मेरे लिए बहुत खास है और हम हमेशा अपने रिश्ते के बारे में सोचते हैं कि आगे क्या होगा। हम चीजों पर बहुत चर्चा करते हैं। अपने रिश्ते में सकारात्मक और सुरक्षित महसूस करना होगा। मैं बहुत खुश और सकारात्मक हूं। मुझे नहीं लगता कि हमें हर चीज के बारे में एक ही समय पर बात करनी चाहिए। हम अभी भी अपनी जिंदगी से प्यार और रोमांस करते है।