Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

Sexiest Asian Man बने ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर और टाइगर को मिला ये स्थान…

इस साल वॉर जैसी ब्लॉक बस्टर फिल्म देने वाले बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने एक और ​उपलब्धि अपने नाम कर ली है। ऋतिक वर्ष 2019 के सबसे सेक्सिएस्ट एशियन मेल बन गए हैं। ब्रिटिश न्यूज वीकली ईस्टर्न आइ ने अपनी सेक्सिएस्ट एशियन मेल की सूची में उन्हें टॉप पर जगह दी है।

ऋतिक ने ये स्थान दुनियाभर में हुई वोटिंग के बाद हासिल किया है। बुधवार को लंदन में सर्वे के आंकड़े जारी किए गए। ऋतिक रोशन ने इस बार दोगुने मतों से ये स्थान पाया है।

ऋतिक बोले- वोट करने वालों का शुक्रिया

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ऋतिक रोशन ने इस पर कहा, मैं सभी का शुक्रिया करना चाहता हूं जिन्होंने मेरे लिए वोट किया। ऋतिक ने कहा कि मैं किसी को भी उसके लुक से जज नहीं करता इसलिए मैंने खुद के भी लुक पर कभी ध्यान नहीं दिया है। मुझे किसी भी इंसान की यात्रा, कहानी आकर्षित करती है।

सक्सेस बनी फैसले की वजह

ईस्टर्न आई के एंटरटेनमेंट एडिटर और लेकर असजद नजीर ने ऋतिक रोशन को सालाना रैंकिंग में इस स्थान पर रखा है। उन्होंने ऋतिक की सक्सेस को देखते हुए ये फैसला लिया है।