Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका

देव श्रीवास्तव|
लखीमपुर-खीरी।

| जांच में जुटी पुलिस, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका|

शनिवार की देर शाम खमरिया चौकी क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक महिला की मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

  • जानकारी के अनुसार चौकी क्षेत्र के ग्राम रेहरिया कला निवासी अशोक भार्गव की पत्नी सुनीता (27) की शनिवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही घर में गोली लगने से मौत हो गयी।
  • मृतका के मायके वाले फोन के माध्यम से सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच गए और हत्या की आशंका जताते हुए खमरिया पुलिस को तहरीर दी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने मामले की जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
  • जहां ससुराल पक्ष मौत को आत्महत्या बता रहा है। आपको बता दें कि मृतका का विवाह लगभग 10 वर्ष पूर्व हुआ था। मृतका के दो मासूम बच्चे शिवांश (4) व पलक (1) वर्ष भी हैं।
  • मृतका के भाई कमल किशोर ने बताया कि शनिवार को देर शाम अज्ञात कारणों के चलते गोली लगने की सूचना मिली थी।
  • मौके पर पहुंचने पर देखा कि गोली सीने में लगी है व शव घर के बाहर पड़ा था। वहां कोई बंदूक या तमंचा भी नहीं था। मृतका के भाई ने हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए मृतका के पति अशोक पुत्र कमलेश व अशोक के माता पिता को नामजद करते हुए थाना ईसानगर में तहरीर दी है। खबर लिखे जाने तक  मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
  • एसओ आलोकमणि त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।