Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

राशिफल 27 अगस्त 2018: जानिए कैसा रहेगा सप्ताह का पहला दिन!

*बारह राशियों का राशि फल*

========================

मेष- आज आपको हर जगह अनुकूल वातावरण मिलेगा परन्तु आज एक साथ कई काम आने से दुविधा में पड़ जाएंगे जिससे विलंब होगा। मध्यान बाद आप सभी कार्यो को धैर्य से सोच समझ कर करेंगे इसलिए सफलता की संभावना भी अधिक रहेगी। कार्य क्षेत्र पर नौकरों की लापरवाही के कारण हानि हो सकती है। मध्यान का समय धन लाभ वाला रहेगा। नविन योजनाओं से भी आज लाभ होगा। महिलाये आज पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा खर्चीली रहेंगी लेकिन खर्च अनावश्यक नही होंगे। मनोरंज के लिये भी समय निकाल लेंगे। परिजनों के साथ पर्यटन भोजन पर जाएंगे घर का वातावरण कुछ समय के लिये उग्र बनेगा।

वृष- आज आप जो भी कार्य करेंगे वह अपना हो या किसी अन्य का उसमे सफलता अवश्य मिलेगी। स्वभाव में व्यवहारिकता रहने से लोग आपसे समीपता बढ़ाना चाहेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा अन्य जगह किसी की सहायता करनी पड़ेगी इसमे धन एव समय खर्च होंगे लेकिन आत्मशांति भी मिलेगी। दोपहर बाद का समय अधिक सुखदायक रहेगा। बड़े बुजुर्गों अथवा अधिकारी वर्ग की कृपा दृष्टि रहने से आज मनमाना व्यवहार करेंगे अपनी बात मनवाने के लिए भी आज का दिन उपयुक्त है। जिद्दी व्यवहार के कारण पारिवारिक विवाद का कारण भी बन सकते है। ससुराल-अथवा मायके पक्ष से स्वार्थ सिद्धि की पूर्ति कर लेंगे। असंयमित खान-पान के कारण उदर शूल-कब्ज की शिकायत रहेगी।

मिथुन- आज के दिन आप परिजनों के लिए भाग्यशाली साबित होंगे। आज भाग्य का साथ मिलने से आपके द्वारा जल्दबाजी में लिए निर्णय भी लाभ दिलाने वाले ही रहेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति भी आज समय पर करेंगे लेकिन आज विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहेगा जल्द ही बातों में आ जाएंगे। संतोषजनक व्यवसाय रहने से धन की आमद होगी। दैनिक कार्य में व्यस्तता अधिक रहेगी। घूमने-फिरने की योजनाएं बनाएंगे परन्तु इसमें व्यवधान आ सकते है। मध्यान के बाद स्थिति परेशानी वाली बनेगी परन्तु कुछ समय के लिये ही। बनते कामो में अड़चने आने लगेगी। व्यवसाय में किये वादे अंतिम समय पर ना निभा पाने के कारण खरी-खोटी सुन्नी पड़ेगी।

कर्क- आज आपके मन मे बड़ी-बड़ी योजनाए चलती रहेंगी लेकिन आज शारीरिक अस्वस्थता कार्यो में बाधा डालेगी। स्फूर्ति की कमी प्रातः काल से ही बनेगी दैनिक कार्यो को भी लाचारी में करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर मध्यान बाद लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन मन एकाग्र ना होने से उचित लाभ नही मिल सकेगा। आपकी प्रशंशा करने वाले भी पीठ पीछे आलोचना करेंगे। परन्तु इससे उदास ना हों अपने कार्य में निष्ठा से लगे रहे जल्द ही समय आपके अनुकूल बनेगा। आज अहम् को लेकर किसी से टकराव भी हो सकता है वाणी अथवा व्यवहार से किसी को ठेस ना पहुंचे इसका ध्यान रखें। आध्यत्म से जुड़ें मानसिक शान्ति मिलेगी।

सिंह- आज भी दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज कार्य क्षेत्र पर अन्य लोगो की गलती का लाभ आपको मिलेगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर भी स्वयं की अलग पहचान बनाएंगे। स्वभाव में नरमी एवं व्यवहारिकता रहने से नए लाभ के संबंध आसानी से बना सकेंगे। आज आपका मन थोड़ा चंचल भी रहेगा विपरीत लिंगियों के प्रति काल्पनिक दुनिया की सैर करेंगे। कार्य व्यवसाय से आज धन लाभ आकस्मिक ही होगा लेकिन आज खर्च सोच समझ कर ही करेंगे। संचित कोष में वृद्धि होगी। महिलाओ के सहयोग से भाग्योन्नति मिलेगी। कारोबार विस्तार की योजना बना रहे है तो आज दिन शुभ है। स्वास्थ्य बीच मे थोड़ा शिथिल हो सकता है ध्यान दें।

कन्या- आज का दिन आप सुख-शांति से बिताएंगे। कार्य व्यवसाय में कम मेहनत के बाद भी अधिक लाभ होने से आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर बनेगा। मनोरंजन अथवा अन्य घरेलू सुखों पर खर्च करने के लिये ज्यादा सोचना नही पड़ेगा। परिजन आज आपकी पसंद का विशेष ख्याल रखेंगे। किसी से धन संबंधित व्यवहारों को लेकर कहाँ-सुनी होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर अनदेखी के कारण लाभ होने में विलंब हो सकता है। संबंधो की लिहाज के कारण हानि भी उठानी पड़ सकती है। सेहत उत्तम बनी रहेगी। किसी ऐतिहासिक अथवा धार्मिक यात्रा का आयोजन करेंगे। धर्म-कर्म में आस्था रहेगी। परिजनों का साथ मिलेगा।

तुला- आज आप अपने बुद्धि एवं कार्य कौशल से परिवार एवं सार्वजनिक क्षेत्र पर प्रभाव बनाएंगे। लेकिन प्रत्येक क्रिया को संदेह की दृष्टि से देखने के कारण किसी से झगड़ा भी हो सकता है। आर्थिक स्थिति अचनाक धन लाभ होने से सुधरेगी आज आप इच्छा पूर्ति एवं सुखोपभोग पर खर्च करने में सोचेंगे नही। घरेलु कार्यो के कारण व्यवसायिक कार्य स्थगित करने पड़ सकते है इसका विपरीत असर भी अवश्य देखने को मिलेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम के लिये खरीददारी पर भी अधिक खर्च होगा। कार्य क्षेत्र से शुभ समाचार मिलने से मन की चिंता दूर होगी। संध्या का समय मौज-शौक पूर्ण करने में बितायेंगे। स्त्री वर्ग के कारण पीड़ा हो सकती है।

वृश्चिक- आज के दिन आपको पारिवारिक अथवा व्यावहारिक दबाव के चलते कोई नापसंद कार्य करना पड़ेगा परन्तु इससे बाद में संतुष्टि ही होगी। नौकरी वाले लोग कार्य कार्य भर बढ़ने से परेशानी अनुभव करेंगे अतिरिक्त आय बनाने का प्रयास आज निष्फल जाएगा। व्यवसायी वर्ग आज धैर्य का परिचय देंगे धन कमाने की लालसा तो रहेगी परन्तु इसके लिये ज्यादा भाग-दौड़ करने के पक्ष में नही रहेंगे। धन लाभ कुछ इंतजार के बाद काम चलाऊ हो ही जायेगा। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा घर के बुजुर्गो से वाद-विवाद होगा फिर भी आत्मीयता बनी रहेगी। स्वास्थ्य आज सामान्य बना रहेगा।

धनु- आज के दिन आप पूर्व में की गई मेहनत का फल मिलने से उत्साहित रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आप अपने मनकी करेंगे सहकर्मीयो के नाराज होने से कुछ समय के लिये अव्यवस्था रहेगी लेकिन जल्द ही सुधर भी जाएगी। आज किसी भी कार्य मे निवेश दुगना होकर ही मिलेगा। व्यवसायियों के लिए शेयर आदि में आज निवेश ना कर अन्य दैनिक उपभोग की वस्तुओं पर निवेश ज्यादा लाभ दिलाएगा। पारिवारिक वातावरण प्रसन्नता प्रदान करेगा। परिजन आपसे प्रसन्न रहेंगे उपहार-सम्मान लाभ मिलेगा लेकिन आज सभी सुविधाए होने पर भी इनका पूर्ण उपभोग नही कर सकेंगे। मध्यान पश्चात सेहत का ध्यान रखें।

मकर- आज के दिन आपके मन के विपरीत घटनायें घटित होंगी जिससे मन कुछ समय के लिये विचलित होगा लेकिन आज आपकी विवेक शक्ति प्रखर रहने से हर प्रकार की परिस्थितियों का सामना करने का साहस रहेगा। आज आप कार्य क्षेत्र पर धन कमाने से ज्यादा महत्त्व व्यवहार बनाने को देंगे। मध्यान बाद का अधिकांश समय आनंद प्रमोद में बितायेंगे। शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे। किसी मनोकामना की पूर्ति होने की संभावना है। धन लाभ के लिए थोड़ा इन्तजार करना पड़ेगा परन्तु निराश नहीं होंगे। परिजन-मित्रो के साथ उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा। संध्या का समय प्रेम-प्यार के लिए भी यादगार रहेगा। खर्च लगे रहेंगे।

कुंभ- आज के दिन आप काम-काज से मन चुरायेंगे। घरेलू कार्य भी आज आपको आफत ही लगेंगे इसकी जगह मौज शौक यात्रा पर्यटन की तरफ ज्यादा आकर्षित होंगे जहां आवश्यकता नही वहां भी खर्च करेंगे। मान सम्मान मिलने से अहम की भावना भी रहेगी। व्यवसाय के अलावा भी आज विविध क्षेत्रों से लाभ मिल सकता है परन्तु सहकर्मियों का कम सहयोग मिलने से पूर्ण सफल नही हो पाएंगे। धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिये भी समय निकालेंगे। समाज के प्रतिष्ठित लोगो से जान पहचान बढ़ेगी। घरेलू आवश्यकताओंं की पूर्ति पर अधिक खर्च करेंगे। मनोरंजन के लिए पर्यटन पर भी जाने के अवसर आएंगे। स्त्री सुख मिलेगा।

मीन- आज के दिन आपकी दिनचार्य अस्त व्यस्त रहेगी। आज आपका मन जल्द से किसी कार्य को करने का नही करेगा एवं जिस कार्य को करेंगे उसे करते हुए भी किसी से कलह होगी। आज आपकी मानसिकता निम्न स्तर की रहेगी अन्य लोग आपकी किसी बुरी लत से परेशान रहेंगे। महिलाये आज शांत ही रहेंगी, परन्तु किसी के छेड़ने पर चुप नही रह सकेंगी लेकिन घरेलू कार्य भी बिगाड़ सकती है। आर्थिक लाभ आज जोड़-तोड़ कर ही पाया जा सकता है। कार्य क्षेत्र पर अधिकारी सहकर्मी से भी नोकझोक होने की सम्भवना है। संध्या पश्चात स्थिति में सुधार आएगा अपनी गलतियों का अहसास होने पर पर्दा डालने का प्रयास करेंगे।υ