Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

विधानसभा चुनाव 2019 : गृहमंत्री अमित शाह ने मांगी हरियाणा की जनता से माफी, जानिए क्या थी वजह

नई दिल्ली। देश के गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव पर नजरें बनाए हुए हैं, हालांकि इससे पहले उन्होंने हरियाणा की जनता से माफी भी मांगी है। जिसके पीछे की वजह शायद ही आप जानते होंगे। दरअसल उन्होंने कहा है कि नारनौंद में वह किसी कारण से नहीं आ सके। इसलिए प्रदेश की जनता से वह माफी मांगना चाहते हैं।

बताते चलें कि सोमवार को नारनौंद में अमित शाह एक रैली को संबोधित करने वाले थे, लेकिन खराब स्वास्थ्य के चलते वह उस कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। ऐसे में उन्होंने एक वीडियो जारी कर नारनौंद की जनता से माफी मांगी है। इस वीडियो में भाजपा अध्यक्ष माफी मांगते हुए कैप्टन अभिमन्यु को जिताने के लिए भी जनता से अनुरोध करते हुए दिख रहे हैं।

गौरतलब हो कि आगामी 21 अक्टूबर को हरियाणा विधासभा के लिए वोट डाले जाएंगे, जिसका परिणाम 24 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। वहीं यहां की नारनौंद विधानसभा सीट से भाजपा ने कैप्टन अभिमन्यु को अपना प्रत्याशी बनाया है। जिनके समर्थन में ही अमित शाह को सोमवार को एक रैली को संबोधित करने के लिए जाना था लेकिन वह अपने खराब स्वास्थ्य के चलते वह वहां पर नहीं जा सके। यही कारण रहा की उन्होंने हरियाणा की जनता से माफी मांगते हुए कैप्टन अभिमन्यु को जिताने की बात कही है।