Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, ये हैं मामला

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13 के पूर्व प्रतियोगी विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ तो आपको याद ही होंगे। अक्सर वो अपनी वीडियो के चलते चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने टीवी की मशहूर निर्माता और निर्देशक एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज कराई है।

दरअसल, हिंदुस्तानी भाऊ ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘पुलिस कंप्लेंट फाइल किया हूं आज देश के गद्दारों के खिलाफ, जिनका नाम है एकता कपूर और शोभा कपूर, जो हमारी इंडियन मिलिट्री और उनकी यूनिफार्म एंब्लेम, कर्नल टैग को अश्लील तरीके से दिखाया गया है ALT Balaji App पर, जय हिंद।’

इसके बाद अपने अगले ट्वीट में वह लिखते हैं, ‘ऐसा मजाक उड़ाया है हमारी इंडियन आर्मी का। अब ये नया हिंदुस्तान है। एकता कपूर और शोभा कपूर को जल्दी से जल्द अरेस्ट करो।’

इसके अलावा हिंदुस्तानी भाउ ने इंस्टाग्राम पर भी एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें उन्होंने पूरा मामला बताया है। आप भी सुने क्या कहा उन्होंने –

ये पूरा मामला एकता कपूर की ऑल्ट बालाजी पर रिलीज हुई सीरीज ‘ट्रिपल एक्स’ से शुरू हुआ है, जिसमें दिखाया गया कि आर्मी के जवान जब बॉर्डर पर जाता है तो उस जवान की पत्नी का अफेयर शुरू होता है। इस दौरान आर्मी की वर्दी के साथ एक अश्लील सीन दिखाया गया है। हिंदुस्तानी भाऊ को यही बात पसंद नहीं आई, उन्होंने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ मुंबई में पुलिस कंप्लेंट दर्ज कराई है और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।