Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मिल गयी सलीम की अनारकली इस शहर के एक दीवार में है कैद

सोशल मीडिया डेस्क|

फिल्म  मुगले आज़म में अनारकली को दीवार में चुनवा दिया गया था लेकिन आपको मालूम है वो दीवार अब किस शहर में और कहाँ है ? जी हाँ, इसका पता भी चल गया है वो दीवार और अनारकली दोनों ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में है.

आपको बता दें,लखनऊ की आवासीय सोसायटी में एक सामान्य सा हैंडपंप बहुत ही अजीबोगरीब कारण से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हजारों लोगों को पानी देने वाले अन्य हैंडपंपों से उलट, यह हैंडपंप एक बाउंड्री दीवार के अंदर आधा दफन है और इसका एक ‘ऐतिहासिक’ नाम है। स्थानीय लोगों ने हैंडपंप का नाम ‘अनारकली’ रखा है, जो आवास और विकास बोर्ड परिसर की चारदीवारी से जुड़ा है।


टाइम्एस नाउ में पब्लिश एक ख़बर के अनुसार, स्थानीय निवासी दीपू ने इस बारे में बात करते हुए एएनआई से कहा, ‘यह जमीन आवास विकास की है। उन्होंने जब बाउंड्री की दीवार का निर्माण किया, इसे हैंडपंप के ऊपर ही बना दिया। अब, हैंडपंप का आधा हिस्सा दीवार में और दूसरा आधा दीवार से बाहर है। दीवार बनाते हुए मजदूरों ने इस पर गौर नहीं किया।’

 

अजीब तरह से, आवास विकास बोर्ड की सीमा की दीवार ठीक उसी जगह पर बनाई गई जहां हैंडपंप मौजूद था। हैंडपंप हटाने या निर्माण स्थल को बदलने के बजाय, मजदूरों ने हैंडपंप के ऊपर दीवार बनाने का फैसला कर लिया। स्थानीय लोगों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि उन्होंने हैंडपंप का नाम ‘अनारकली पंप’ रखा है क्योंकि यह दीवार के अंदर आधा दबा हुआ है और इसका इस्तेमाल पानी लाने के लिए नहीं किया जा सकता है।

मुगल कहानियों और किवदंतियों के अनुसार अनारकली, जिसे नादिरा बेगम के नाम से भी जाना जाता है, लाहौर का एक दरबारी थी, जिसे मुगल सम्राट अकबर दीवार ने शहजादे नूर-उद-दीन मुहम्मद सलीम के साथ अपने अवैध संबंधों के कारण दीवार में चुनवा दिया था। इस कहानी पर कई सीरियल और फिल्में भी बनी हैं। अभिनेत्री मधुबाला ने 1960 की बॉलीवुड फिल्म मुगल-ए-आज़म में अनारकली की भूमिका निभाई थी।