Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उत्तर प्रदेश के लखनऊ राजधानी में जम कर बारिश हुए लोगो को गर्मी से मिली राहत

लखनऊ में कैसा रहेगा आज का मौसम। न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्या रहेगा। हवा की गुणवत्ता  कैसी रहेगी। सूर्योदय कितने बजे होगा और सूर्यास्त किस समय होगा। हवा की गति कैसी रहेगी। अल्ट्रावॉयलेट सूचकांक  कैसा रहेगा। ठंडी हवाएं चलेंगी या फिर आएगा तूफान। सूरज की गर्मी से तपिश बढ़ेगी या फिर मौसम की ठंडक आपको राहत देगी। आपके आसपास के वातावरण में आर्द्रता और नमी कितनी रहेगी। बारिश की संभावना कितनी होगी। हर घंटे कैसा रहेगा लखनऊ मौसम का हाल। अगले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और उत्तरी केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है ,अनुसार उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों, दिल्ली और दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान और कच्छ को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

इतना ही नहीं लखनऊ मौसम समाचार और अगले 5 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान भी जानिए । कानपुर रोड समेत आसपास के हिस्सों में बादलों की आवाजाही रही। बेमेल बारिश का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि जहां ट्रांसगोमती के कई हिस्सों में आधे घंटे से अधिक समय तक मध्यम, हल्की बारिश का दौर जारी रहा तो शहर के अन्य हिस्सों में छिटपुट बूंदाबांदी हुई। दिन का अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। तथा जम के बारिश हुए लखनऊ में, लोगो को गर्मी से राहत मिली।