Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ममता मंत्रिमंडल के बुधवार को हुए विस्तार में उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ

साल पहले मोदी मंत्रिमंडल से हटाए गए बाबुल सुप्रियो अब ममता कैबिनेट का हिस्सा बन गए हैं। ममता मंत्रिमंडल के बुधवार को हुए विस्तार में उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। गौरतलब है कि गायक से राजनेता बने बाबुल सुप्रियो ने 2014 में भाजपा से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। 2014 में भाजपा के टिकट आसनसोल से पहली बार लोकसभा चुनाव जीतने के बाद ही उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री के रूप में जगह दी गई। इसके बाद 2019 में दूसरी बार आसनसोल से चुनाव जीतने के बाद मोदी सरकार- 2 में भी बाबुल को मंत्री बनाया गया। हालांकि पिछले साल हुए मंत्रिमंडल के विस्तार में बाबुल को केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था। इसके कुछ महीने बाद उन्होंने पिछले साल ही भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था। तृणमूल में शामिल होने के बाद उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद इस साल की शुरुआत में कोलकाता की बालीगंज सीट पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर वे विधायक चुने गए। अब उन्हें मंत्री बनाया गया है।

एक साल पहले मोदी मंत्रिमंडल से हटाए गए बाबुल सुप्रियो अब ममता कैबिनेट का हिस्सा बन गए हैं। ममता मंत्रिमंडल के बुधवार को हुए विस्तार में उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। गौरतलब है कि गायक से राजनेता बने बाबुल सुप्रियो ने 2014 में भाजपा से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। 2014 में भाजपा के टिकट आसनसोल से पहली बार लोकसभा चुनाव जीतने के बाद ही उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री के रूप में जगह दी गई। इसके बाद 2019 में दूसरी बार आसनसोल से चुनाव जीतने के बाद मोदी सरकार- 2 में भी बाबुल को मंत्री बनाया गया। हालांकि पिछले साल हुए मंत्रिमंडल के विस्तार में बाबुल को केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था। इसके कुछ महीने बाद उन्होंने पिछले साल ही भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था। तृणमूल में शामिल होने के बाद उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद इस साल की शुरुआत में कोलकाता की बालीगंज सीट पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर वे विधायक चुने गए। अब उन्हें मंत्री बनाया गया है।प्रदीप मजूमदार : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कृषि सलाहकार रहे प्रदीप मजूमदार ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। मजूमदार कृषि क्षेत्र के विशेषज्ञ माने जाते हैं। माना जा रहा है कि उन्हें पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। पार्थ भौमिक : उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी से विधायक पार्थ भौमिक पहली बार मंत्री बनाए गए हैं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। वे उत्तर 24 परगना युवा तृणमूल के अध्यक्ष भी थे। स्नेहाशीष चक्रवर्ती : हुगली जिले की जंगीपाड़ा सीट से पिछले तीन बार से लगातार जीतते आ रहे विधायक स्नेहाशीष चक्रवर्ती पहली बार मंत्री बनाए गए हैं। उन्होंने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।