Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

हरियाणा की युवती से दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म

 

 

 

सिरसा (हरियाणा)। शहर के हुडा सेक्टर-19 निवासी एक युवती को दिल्ली ले जाकर गैंगरेप किया गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर धर-पकड़ शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार आरोपितों में गांव ओढां निवासी रामस्वरूप, महाबीर, करनाल निवासी बलवंत और दिल्ली की काजल शामिल हैं। ये सभी 25 अक्टूबर को युवती को किसी बहाने दिल्ली ले गए। यहां काजल ने उसे नशीला पदार्थ मिला हुआ पेय पदार्थ पिला दिया। इसके बाद रामस्वरूप, महाबीर और बलवंत ने उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया।

युवती को होश आया तो उसने खुद को एक होटल में पाया। जैसे-तैसे उसने परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे सिरसा ले आए और यहां थाने में मामला दर्ज करवाया। शुक्रवार को मामले की जांच अधिकारी उर्मिला ने बताया कि जल्द ही आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे।