Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

प्रताड़ना की इंतहा : पूरी रात घायल पत्नी के शरीर व आंख में मिर्च मलता रहा प्रोफेसर

 

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर मुकदमा दर्ज

वाराणसी। घरेलू विवाद में एक प्रोफेसर ने अपनी पत्नी के साथ प्रताड़ना की हद पार कर दी। आरोप है कि प्रोफेसर ने पूरी रात न केवल अपने बच्चों को पीटा बल्कि पत्नी के जख्मी शरीर और आंख में मिर्च भी मलता रहा। शुक्रवार को महिला ने अपने प्रोफेसर पति के खिलाफ चेतगंज थाने में हत्या का प्रयास, मारपीट, गाली-गलौज, प्रताड़ना का गम्भीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर के अंदर प्राध्यापक आवास के बंगला नम्बर एक में योग तंत्र आगम विभाग में प्रोफेसर डाक्टर राघवेन्द्र दुबे, पत्नी कंचन दुबे और चार पुत्रियों के साथ रहते हैं। हाल के दिनों में उनका अपने पत्नी से अनबन चल रहा है। पत्नी का आरोप है कि चार पुत्रियां होने ​के कारण पति उसे प्रताड़ित करते रहते हैं। पिछले दिनों जब उन्होंने मार कर पैर तोड़ दिया तो उसने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना के बाद आरोप पत्र पति के भतीजे प्रशांत के खिलाफ न्यायालय में दाखिल हुआ। इसी मुकदमे को वापस करने के लिये पति उसे बराबर प्रताड़ित करने के साथ मारते-पीटते हैं।

पत्नी ने आरोप लगाया कि गुरुवार की रात प्रोफेसर पति ने उस पर कातिलाना हमला के बाद गला दबाकर मारने की कोशिश की। इतने पर भी वह नहीं रूका। पूरी रात उसके जख्मी शरीर और आंख में मिर्च मलता रहा। बीच बचाव करने आयी चारों बेटियों को भी जमकर पीटा। कंचन ने बताया कि उसने पति की शिकायत कुलपति से भी की। बाद में उसने डरा धमका कर शिकायत वापस कराया। चेतगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गई है।