Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव मतगणना : भाजपा के युवराज सिंह दसवें राउंड तक 3277 वोट से आगे

 

हमीरपुर। हमीरपुर सदर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दसवें चक्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब तक सबसे आगे है। भाजपा उम्मीदवार युवराज सिंह युवराज सिंह ने पहले ही चक्र से सबसे आगे चल रहे हैं। दसवें चक्र तक उन्होंने 3277 वोट की बढ़त ले ली थी। 

खराब मौसम के बीच मतगणना नवीन गल्ला मंडी सुमेरपुर में शुक्रवार सुबह शुरू हुई। पहले चक्र की मतगणना में ही भाजपा उम्मीदवार युवराज सिंह 268 मतों से से बढ़त बनाकर आगे निकल गए। दूसरे राउंड में उन्हें 3424 मत मिले और वह 903 मतों से आगे हो गए। युवराज के निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के डा.मनोज कुमार प्रजापति हैं। वह लगातार पिछड़ रहे हैं। तीसरे राउंड में भाजपा ने 1020 मतों से बढ़त बनाई। सपा उम्मीदवार को 4077 मत मिले। चौथे राउंड में भाजपा ने 7118 मत पाकर 1665 मतों के अंतर से बढ़त बनाई। सपा को 5462 मत मिले। पांचवें दौर में भाजपा 2161 मतों से आगे निकल गई। उसे 8786 और सपा को 6625 मत मिले। छठे चक्र में भाजपा ने 10378 मत पाकर 1761 मतों से सपा को पीछे कर दिया।

मतगणना के सातवें चक्र में भाजपा 12236 मत पाकर 2062 मतों से आगे निकल गई। सपा उम्मीदवार को 10174 मत मिले। बसपा को 6319 और कांग्रेस को 4907 मत मिले। आठवें चक्र की मतगणना में भाजपा 14331 मत पाकर 2446 मतों से आगे निकल गई। सपा को 11885 मत मिले। नौवें दौर की मतगणना में भाजपा को 15660, सपा को 12696, बसपा को 7300 और कांग्रेस को 5660 मत मिले। आठवें राउंड की मतगणना में 472 मत नोटा में पड़े। 

10वें राउंड की मतगणना

युवराज सिंह (भारतीय जनता पार्टी) 17344

मनोज प्रजापति (समाजवादी पार्टी) 14067

नौशाद अली (बहुजन समाज पार्टी)  7949

हरदीपक निषाद (इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी) 6629

नोटा 562

कुल मत 49926